Showing posts with label अम्बियाऐ किराम का बयान. Show all posts
Showing posts with label अम्बियाऐ किराम का बयान. Show all posts

Friday, December 7, 2018



     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 01)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖सबाल- नबी और रसूल किसे कहते है.?*_

_*✍🏻जवाब- नबी वह इन्सान है जिनकी तरफ अल्लाह की वही (यानी पैगाम) आता हो चाहे वह तबलीग़ पर मामूर हो या न हो  रसूल उस शख्स को कहते हैं जिसकी तरफ अल्लाह की वही भी आती हो और तबलीग़ का हुक्म दिया गया हो।*_

_*📕 अलमोअतक़दुल मुन्तकद सफ़्हा 103/अलमोअतकदुल मुस्तनद सफ़्हा 113*_

_*📖सवाल- सब नबी कितने हैं.?*_

_*✍🏻जवाब- एक लाख चौबीस हजार कम या ज्यादा।*_

_*📕 मवाहिब लदिन्नया जिल्द 2 सफहा 46*_

_*📖सवाल- उनमें रसूल कितने है.?*_

_*✍🏻जवाब- तीन सौ तेरह या तीन सौ पन्द्रह।*_

_*📕 मवाहिब लदिन्नया जिल्द 2 सफहा 46/तबक़ाते इब्ने सअद जिल्द 1 सफहा 14*_

_*📖सवाल- कुरान में कितनी नबियों के नाम लिखे हैं.?*_

_*✍🏻जवाब- कुल 26 नाम साफ-साफ लफ्जों में लिखें हैं,*_
_*01) हज़रत आदम (अलैहिस्सलाम)*_
_*02) हज़रत इदरीस (अलैहिस्सलाम)*_
_*03) हज़रत नूह (अलैहिस्सलाम)*_
_*04) हजरत हूद (अलैहिस्सलाम)*_
_*05) हजरत सालेह( अलैहिस्सलाम)*_
_*06) हजरत लूत (अलैहिस्सलाम)*_
_*07) हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम)*_
_*08) हजरत इस्माईल (अलैहिस्सलाम)*_
_*09) हजरत इसहाक (अलैहिस्सलाम)*_
_*10) हजरत याकूब (अलैहिस्सलाम)*_
_*11) हजरत यूसुफ (अलैहिस्सलाम)*_
_*12) हजरत जुलकिफल (अलैहिस्सलाम)*_
_*13) हजरत शुऐब (अलैहिस्सलाम)*_
_*14) हजरत मूसा (अलैहिस्सलाम)*_
_*15) हजरत हारून (अलैहिस्सलाम)*_
_*16) हजरत अलयसअ (अलैहिस्सलाम)*_
_*17) हजरत इलयास (अलैहिस्सलाम)*_
_*18) हजरत युनूस (अलैहिस्सलाम)*_
_*19) हजरत उज़ैर (अलैहिस्सलाम)*_
_*20) हजरत दाऊद (अलैहिस्सलाम)*_
_*21) हजरत सुलैमान (अलैहिस्सलाम)*_
_*22) हजरत अय्यूब (अलैहिस्सलाम)*_
_*23) हजरत ज़करया (अलैहिस्सलाम)*_
_*24) हजरत यहया (अलैहिस्सलाम)*_
_*25) हजरत ईसा (अलैहिस्सलाम)*_
_*26) हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम और तीन का बयान इशारे के तरीके पर हुआ है हजरत शमवील (अलैहिस्सलाम) हजरत यूशअ (अलैहिस्सलाम) और हजरत खिज़्र (अलैहिस्सलाम)।*_

_*📕 तफसीर अहमदी पेज 5/फ़तावा रिज़विया जिल्द 6 पेज 61*_

_*📖सवाल- इनमें कितने नबी बहुत ज्यादा मरतबे वाले हुऐ है.?*_

_*✍🏻जवाब- पाँच हजरत नूह अलैहिस्सलाम, हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम, हजरत मूसा अलैहिस्सलाम, हजरत ईसा अलैहिस्सलाम, और इनमें भी सबसे बड़े हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम*_

_*📕 शरह फिक़हे अकबर लिअलीकारी सफ़्हा 116*_

_*📖सवाल- काफिरो की तरफ सबसे पहले कौनसे रसूल भेजे गऐ.?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत नूह अलैहिस्सलाम।*_

_*📕 उम्दतुल क़ारी जिल्द 7 सफहा 436*_

_*📖सवाल- क्या तमाम नबीयो का एक दीन था.?*_

_*✍🏻जवाब- हाँ लेकिन सब की शरीअत अलग-अलग और आमाल भी जुदा-जुदा थे।*_

_*📕 ख़ाज़िन जिल्द 2 सफ़्हा 50/अशिअअतुल लमआत जिल्द 4 सफ़्हा 458*_

_*📖सवाल- क्या अंम्बिया ए किराम भी किसी की उम्मत हैं.?*_

_*✍🏻जवाब- हाँ तमाम नबी और रसूल अपने ज़मानो में और अब भी हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम  के उम्मती हैं और हुजूर सल्ललाहु अलैह वसल्लम नबियो के नबी हैं।*_

_*📕 मवाहिब लदिन्नया जिल्द 2 सफहा 52/ज़रक़ानी जिल्द 6 सफ़्हा 164/फ़तावा रिज़विया जिल्द 9 सफ़्हा 12*_

_*📖 सवाल- बनी इस्राईल के सबसे पहले और आखरी नबी कौन हैं*_

_*✍🏻जवाब- बनी इस्माईल के सबसे पहले नबी हजरत युसुफ अलैहिस्सलाम और आखिरी नबी हजरत ईसा अलैहिस्सलाम हैं।*_

_*📕ख़ाज़िन जिल्द 1 सफ़्हा 294/सावी जिल्द 1 पेज 139*_

_*📖सवाल- बनी इस्राईल किसे कहते है.?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत याकूब अलैहिस्सलाम की औलाद को बनी इस्राईल कहते हैं।*_

_*📕 तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 176*_

_*📮पोस्ट जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 02)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖सवाल- अरब कौम में कितने नबी पैदा हुऐ?*_

_*✍🏻जवाब- अरब कौम में चार नबी पैदा हुऐ,*_
_*(1) हजरत हूद अलैहिस्सलाम,*_
_*(2) हजरत सालेह अलैहिस्सलाम,*_
_*(3) हजरत शुऐब अलैहिस्सलाम,*_
_*(4) हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 1 सफ़्हा 120/तफसीर नसफी जिल्द 1 सफ़्हा 264*_

_*📖सवाल- नबियों में सबसे ज्यादा लम्बी उम्र किसने पाई?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने।*_

_*📕 ख़ाज़िन जिल्द 1 सफ़्हा 518*_

_*📖सवाल- क्या नबियों से गुनाह होना मुम्किन है?*_

_*✍🏻जवाब- नहीं, तमाम नबी मासूम होते हैं उनसे किसी गुनाह का होना शरीअत में मुहाल है  वह हर तरह के छोटे और बड़े गुनाह से महफूज होते हैं नुबुव्वत के बाद भी और पहले भी।*_

_*📕 शरह फिक़हे अकबर लिअलीकारी सफ़्हा 59*_

_*📖सबाल- अचानक मौत किन किन नबियों की हुई?*_

_*✍🏻जवाब- सिर्फ तीन नबियों की हुई,*_
_*(1) हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम,*_
_*(2) हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम,*_
_*(3) हजरत सुलैमान अलैहिस्सलाम।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 2 सफ़्हा 17*_

_*📖सवाल- वह कौनसे नबी हैं जिनका नाम पैदा होने से पहले रख दिया गया?*_

_*✍🏻जवाब- आखिरी नबी हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम,*_
_*(2) हजरत यहया अलैहिस्सलाम,*_
_*(3) हजरत ईसा अलैहिस्सलाम,*_
_*(4) हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम,*_
_*(5) हजरत याकूब अलैहिस्सलाम।*_

_*📕 अलइतकान जिल्द 2 सफ़्हा 141*_

_*📖सवाल- वह कौन से नबी हैं जिनके दो नाम रखे गऐ?*_

_*✍🏻जवाब- हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम और हजरत ईसा अलैहिस्सलाम हमारे नबी का नाम मुहम्मद और अहमद और हजरत ईसा अलैहिस्सलाम का नाम ईसा और मसीह रखा गया।*_

_*📕 अलइतकान जिल्द 2 सफ़्हा 141*_

_*📖सवाल- अरब में कितने नबी भेजे गऐ?*_

_*✍🏻जवाब- पाँच नबी भेजे गऐ,*_
_*(1) हजरत हूद अलैहिस्सलाम,*_
_*(2) हजरत सालेह अलैहिस्सलाम,*_
_*(3) हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम,*_
_*(4) हजरत शुऐब अलैहिस्सलाम,*_
_*(5) और हमारे आका हुजूर अकरम सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम।*_

_*📕 सावी जिल्द 1 सफ़्हा 225*_

_*📖सवाल- किस नबी ने उम्मते मोहम्मदिया में पैदा होने कि तमन्ना की?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम ने।*_

_*📕 मदारजुन्नुबुव्वत, जिल्द 1, सफ़्हा 114*_

_*📖सवाल- कितने नबी जिन्दा हैं जिनको अभी मौत नहीं आई है?*_

_*✍🏻जवाब- चार हैं हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम और हजरत ईसा अलैहिस्सलाम यह दोनों आसमान पर हैं  और हजरत खिज़्र अलैहिस्सलाम और हजरत इलयास अलैहिस्सलाम यह दोनो जमीन पर हैं।*_

_*📕 शरह फिक़हे अकबर लिअलीकारी सफ़्हा 61/ ख़ाज़िन जिल्द 4 सफ़्हा 204*_

_*📖सवाल- वह कौन से नबी हैं जो अपनी जिन्दगी में कब्रे मुबारक में लेट गऐ और वहीं उनकी रूह कब्ज़ कर ली गई?*_

_*✍🏻 जवाब- हजरत हारून अलैहिस्सलाम।*_

_*📕 जज़बुल कुबूल पेज 55*_

_*📖सवाल- किन नबियों ने अल्लाह से बिला वास्ते बात चीत की?*_

_*✍🏻जवाब- हुजूर अकरम सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम और हजरत मूसा अलैहिस्सलाम ने की।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 27*_

_*📖सवाल- वह कौन से नबी हैं जिनके लिये मकड़ी ने जाला तना और वह दुश्मन की शरारत से महफूज रहे?*_

_*✍🏻जवाब- एक हुजूर अकरम सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम है जिनके लिये ग़ारे सौर के दरवाज़े पर मकड़ी ने जाला तना और दूसरे हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम है जब तालूत ने कत्ल करने का इरादा किया तो हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम एक ग़ार में जा छुपे जब तालूत को मालूम हुआ तो ग़ार पर तलाश करने गऐ तो मकड़ी ने जाला तन दिया जिसकी वजह से तलाश में नाकाम रहे।*_

_*📕 हयातुल हैवान, जिल्द 2, सफ़्हा 166*_

_*📖सवाल- वह कौनसे दो नबी हैं जो क़यामत के दिन एक क़ब्र से उठेंगे?*_

_*✍🏻जवाब- हुजूर अकरम सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम और हजरत ईसा अलैहिस्सलाम।*_

_*📕 मिश्कात शरीफ, जिल्द 2, सफ़्हा 480*_

_*📮पोस्ट जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 03)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖सवाल- सबसे पहले किस नबी को पैदा किया गया?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत आदम अलैहिस्सलाम को।*_

_*📕 अलहिदायतुल मुबारकाह सफ़्हा 2*_

_*📖सवाल- हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत मैं कितने दिन रहे?*_

_*✍🏻जवाब- बरोजे कयामत के आध दिन जिसकी मिक़दार दुनियावी दिनों से पांच सौ साल है।*_

_*📕 ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 55/तबक़ात इब्ने सअद जिल्द 1 सफ़्हा 17*_

_*📖सवाल- हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से कहाँ उतारे गऐ?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत आदम अलैहिस्सलाम सरान्दीप और हजरत हव्वा जददे में।*_

_*📕 सावी जिल्द 1 सफ़्हा 23*_

_*📖सवाल- फिर दौनों की मुलाकात कहाँ हुई?*_

_*✍🏻जवाब- बकरा ईद के चाँद की नौ तारीख को मकामे अरफात में हुई।*_

_*📕 ख़ाज़िन जिल्द 1 सफ़्हा 155*_

_*📖सवाल- हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत मे से निकलने के बाद गम में कितने साल तक रोते रहे?*_

_*✍🏻जवाब- तीन सौ साल तक रोते रहे।*_

_*📕 ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 56 / मुदारिजुन्नुबुव्वत जिल्द 2 सफ़्हा 5*_

_*📖सवाल- हजरत आदम अलैहिस्सलाम की कुन्नियत क्या है?*_

_*✍🏻जवाब- ज़मीन में "अबुलबशर" और जन्नत में "अबु मुहम्मद" थी।*_

_*📕 तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 173*_

_*📖सवाल- बह कोनसे नबी हैं जो दुनिया पे एक हजार साल तक  रहे लेकिन काभी जमीन का पानी नहीं पीया?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत आदम अलहिस्सलाम है कि पूरी जिन्दगी आपने बारिश का पानी पीते रहे।*_

_*📕 तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र पेज 172*_

_*📖 सवाल- हजरत आदम अलैहिस्सलाम की जाहिरी जिन्दगी में कौन-कौन से नबी पैदा हुऐ?*_

_*✍🏻 जवाब- हजरत शीस अलैहिस्सलाम और हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 73*_

_*📖सवाल- हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम को हजरत आदम अलैहिस्सलाम का कितना ज़माना मिला?*_

_*✍🏻जवाब- सौ साल, लेकिन नबी होने का एलान करने का हुक्म हजरत आदम अलेहिस्सलाम के इन्तिकाल के दो सौ साल बाद किया।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 73*_

_*📖सवाल- वह कौन से नबी है जिनका निकाह का खुतबा खुद खुदा ने पढा़ और खुदा ही ने निकाह पढ़ाया?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत आदम अलैहिस्सलाम हैं।*_

_*📕 सावी जिल्द 4 सफ़्हा 21/मुदारिजुन्नुबुव्वत जिल्द 2 सफ़्हा 5*_

_*📖सवाल- वह कौन से नबी है जिनके निकाह का दैन महर हमारे नबी पर दुरूद पढ़ना था?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत आदम अलैहिस्सलाम आपके निकाह का दैन महर तीन या दस या बीस बार दुरूद पढ़ना था।*_

_*📕 तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 159/मुदारिजुन्नुबुव्वत जिल्द 2 सफ़्हा 4/मवाहिब लदिन्नया जिल्द 1 सफ़्हा 10*_

_*📖सवाल- हजरत आदम अलैहिस्सलाम और हजरत मूसा अलैहिस्सलाम का मशहूर मुनाज़रा कहाँ और किस हालत में हुआ?*_

_*✍🏻जवाब- इसमें इख्तेलाफ हे कुछ के नजदीक आसमान में रूहों की मुलाकात के वक़्त यह मुनाज़रा हुआ और कुछ के नजदीक दौनों को आलमे ब़रज़ख (मौत के बाद की दुनिया) में ज़िन्दा करके यह मुनाज़रा कराया गया और कुछ के नजदीक हजरत आदम को हजरत मूसा के ज़माने जाहेरी में ज़िन्दा करके यह मुनाज़रा कराया गया।*_

_*📕 अशिअअतुल लमआत जिल्द 1 सफ़्हा 88*_

_*📖सवाल- वह कौन से नबी हैं जिनके निकाह का खुतबा हजरत जिब्राईल ने पढ़ा और फ़रिश्ते गवाह बने?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत शीश अलैहिस्सलाम।*_

_*📕 ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 65*_

_*📖सवाल- हिबतुल्लाह किस नबी का लक़ब है?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत शीश अलैहिस्सलाम का वजह यह है कि जब काबील ने हाबील को कत्ल कर दिया तो हजरत जिब्राईल अलैहिस्सलाम ने हजरत आदम अलैहिस्सलाम को खुशखबरी दी कि खुदा ने हाबील के बदले में शीश को अता फरमाया।*_

_*📕 तबक़ात इब्ने सअद जिल्द 1 सफ़्हा 14/ सावी जिल्द 1 पेज 242*_

_*📖सवाल- हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम का अस्ल नाम क्या है?*_

_*✍🏻जवाब- अस्ल नाम अख्नक है इदरीस इसलिए कहते हैं कि उन्होनें सबसे पहले दर्स (सबक)दिया।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 35*_

_*📖सवाल- हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम किस आसमान पर हैं?*_

_*✍🏻जवाब- चौथे आसमान पर ।*_

_*📕 मिश्कात शरीफ जिल्द 2 सफ़्हा 527*_

_*📖सवाल- हजरत नूह अलैहिस्सलाम का अस्ल नाम क्या है?*_

_*✍🏻जवाब- अब्दुल गफ्फार या अब्दुल जब्बार नूह के माना हैं बहुत रोने वाला कियो की आप अपने नफ़स बहुत ज्यादा रोऐ या अपनी उम्मत के गुनाहों पर बहुत रोऐ इसलिये आपका लक़ब नूह पड़ गया।*_

_*📕 अलइतकान जिल्द 2 सफ़्हा 184/ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 41*_

_*📮पोस्ट जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 04)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖सवाल- हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने कितने साल अपनी कौम को तबलीग फरमाई?*_

_*✍🏻जवाब- साढ़े नौ सौ साल।(950)*_

_*📕 ख़ाज़िन व मआलिम जिल्द 5 सफ़्हा 157*_

_*📖सवाल- शैखुल अंबिया (नबियों के शेख़) किस नबी को कहा जाता है?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत नूह अलैहिस्सलाम को।*_

_*📕 किसासुल अंबिया*_

_*📖सवाल- हजरत आदम अलैहिस्सलाम और हजरत नूह अलैहिस्सलाम के बीच कितने साल का फासिला था?*_

_*✍🏻जवाब- ग्यारह सौ साल का।*_

_*📕 सावी जिल्द 2 सफ़्हा 27*_

_*📖सवाल- हजरत नूह अलैहिस्सलाम को कश्ती बनाना किसने सिखाई?*_

_*✍🏻जवाब- अल्लाह तआला ने हजरत जिब्राईल अलैहिस्सलाम को भेजा जिन्होंने हजरत नूह अलैहिस्सलाम को कश्ती बनाना सिखाई।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 96*_

_*📖सवाल- हजरत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती कितने वक़्त में तैयार हुई?*_

_*✍🏻जवाब- दो साल में तैयार हुई उसकी लम्बाई तीन सौ गज़ और चौड़ाई पचास गज़ और ऊँचाई 30 गज़ थी।*_

_*📕 ख़जाइन पेज 326/सावी जिल्द 2 सफ़्हा 72*_

_*📖सवाल- हजरत नूह अलैहिस्सलाम की कश्ती कितने तख्तों से तैयार हुई?*_

_*✍🏻जवाब- एक लाख चौबीस हजार तख़्तों से और हर तख़्ते की पीठ पर एक एक नबी का नाम लिखा था और सबसे आखिरी तख्ते की पीठ पर "मुहम्मदर्रसूलुल्लाह" लिखा था।*_

_*📕 नुजहतुल मजालिस सफ़्हा 321*_

_*📖सवाल- इस कश्ती में कितने दरजे बनाऐ गऐ थे?*_

_*✍🏻जवाब- तीन दरजे बनाऐ गऐ थे,*_
_*1) सबसे नीचे दरजे में जंगली जानवर और शेर चीते वगैरह और साँप बिच्छु जमीन के कीड़े मकोडे वगैरह थे,*_
_*2) बीच में चौपाऐ वगैरह थे,*_
_*3) सबसे ऊपर दरजे में खुद हजरत नूह अलैहिस्सलाम और आपके साथी थे और हजरत आदम अलैहिस्सलाम का मुबारक जिस्म भी था खाने-पीने का सामान भी इसी में था और परिन्दे भी ऊपर ही के दरजे में थे।*_

_*📕सावी जिल्द 2 सफ़्हा 182/ख़जाइन सफ़्हा 326/अलमलफूज जिल्द 1 सफ़्हा 73*_

_*📖सवाल- हजरत नूह किस तारीख में कश्ती पर सवार हुऐ और किस तारीख में उतरे?*_

_*✍🏻जवाब- दसवीं रजब को सवार हुऐ दसवीं मुहर्रम को खास जुमे के वक्त जूदी पहाड़ पर उतरे कुल छः महीने का वक़्त लगा।*_

_*📕 ख़जाइन सफ़्हा 328*_

_*📖सवाल- उसमें कितने आदमी सवार थे जो तुफान से महफूज रहे?*_

_*✍🏻जवाब- 80अस्सी आदमी सवार थे जिनमें दो नबी थे एक हजरत आदम अलैहिस्सलाम का ताबूत और खुद हजरत नूह अलैहिस्सलाम।*_

_*📕 जज़बुल कुबूल पेज 51/अलमलफूज जिल्द 1 सफ़्हा 73*_

_*📖सवाल- अबुल अंबिया(नबियों के बाप)किस नबी का लक़ब है?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम का वजह यह है कि आठ नबी हजरत आदम अलैहिस्सलाम, हजरत शीश अलैहिस्सलाम, हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम, हजरत नूह अलैहिस्सलाम, हजरत हूद अलैहिस्सलाम,हजरत सालेह अलैहिस्सलाम, हजरत लूत अलैहिस्सलाम , हजरत यूनुस अलैहिस्सलाम के इलावा बाकी सारे नबी आप ही की नस्ल से हुऐ आपके दो साहिबज़ादे नबी थे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम और हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम ज्यादा तर नबी हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम की नस्ल हुऐ और हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की नस्ल से सिर्फ आखरी नबी हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम पैदा हुऐ इसलिये हजरत ख़लील का लक़ब  (पदवी नाम) अबुल अंबिया हुआ।*_

_*📕 मुहाजिरतुल अवाइल सफ़्हा 154/ नुजहतुल कारी जिल्द 6 सफ़्हा 501*_

_*📖सवाल- अबुज्जैफ(मेहमान नवाज़)किस नबी का लक़ब है?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम का।*_

_*📕 तफसीर अज़ीज़ी जिल्द 1 सफ़्हा 373*_

_*📖सवाल- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ग़ार में कितने दिन रहे?*_

_*✍🏻जवाब- पन्द्रह दिन जिसमें दिन एक महीने के बराबर और महीना साल के बराबर था।*_

_*📕 ख़ाज़िन व मआलिम जिल्द 2 सफ़्हा 125*_

_*📮पोस्ट जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 05)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖 सवाल- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम किस उम्र में आग में डाले गए?*_

_*✍🏻जवाब- 16 सोलह साल की उम्र में।*_

_*📕 शरह फिक़हे अकबर लिअलीकारी पेज 130*_

_*📖सवाल- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम को जिस आग में डाला गया था उसके लिये कितने दिनों तक लकड़ीयाँ जमा की गई थीं और कितने दिनों तक दहकाया गया था?*_

_*✍🏻जवाब- एक महीने लकड़ीयाँ  जमा की गई और सात दिन दहकाया गया था।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 96*_

_*📖सवाल- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम को आग में डालते वक़्त कौनसा लिबास पहनाया गया और किसने पहनाया गया और किसने पहनाया?*_

_*✍🏻जवाब- रेशमी क़मीज थी जिसे हजरत जिब्राईल अलैहिस्सलाम ने पहनाया और यह जन्नत से लाई गई थी।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 96*_

_*📖सवाल- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने उम्मते मोहम्मदिया को कब सलाम कहलवाया?*_

_*✍🏻जवाब- जब आखरी नबी हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम मेराज शरीफ़ के लिए तशरीफ ले जाने लगे और आसमान पर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम से मुलाकात हुई तो उस वक़्त उन्होंने आपकी मारेफ़त आपकी उम्मत को सलाम कहल वाया।*_

_*📕 मिश्कात शरीफ जिल्द 1 सफ़्हा 202*_

_*📖सवाल- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम हजरत नूह अलैहिस्सलाम के दरमीयान कितने साल का फासिला था?*_

_*✍🏻जवाब- एक हजार साल का।*_

_*📕 सावी जिल्द 2 सफ़्हा 27*_

_*📖सवाल- किस नबी को अबुल अरब(अरब वाले)और किस नबी को अबुल अजम(ग़ैर अरब वाले)कहा जाता है?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को अबुल अरब और हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम को अबुल अजम कहा जाता है*_

_*📕 सावी जिल्द 1 सफ़्हा 225*_

_*📖सवाल- हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम और हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम में ज़बीहुल्लाह कौन है?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम हैं।*_

_*📕 रददुल मुहतार जिल्द 1 सफ़्हा 587/ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 97*_

_*📖सवाल- इन दोनों में उम्र के एतेबार से बड़े कौन थे?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम से चौदह साल 14 साल बड़े थे।*_

_*📕 तफसीरे अज़ीज़ी सूरऐ बक़र पेज 401/अलइतकान जिल्द 2 सफ़्हा 138*_

_*📖सवाल- हजरत याकूब अलैहिस्सलाम का लक़ब क्या था?*_

_*✍🏻जवाब- इस्राईल यह सुरयानी जुबान का लफ्ज है जो "इसरा"और ईल दो लफ्जों से बना है इसरा का माना है "अब्द" और "ईल" का माना है "अल्लाह" यानी अब्दुल्लाह।*_

_*📕 तफसीरे नसफी जिल्द 1 सफ़्हा 44/तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 176*_

_*📖सवाल- हजरत याकूब अलैहिस्सलाम और हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम की जुदाई में कितने साल तक रोते रहे?*_

_*✍🏻जवाब- तकरीबन अस्सी साल तक।*_

_*📕 ख़जाइन सफ़्हा 355*_

_*📖सवाल- हजरत याकूब अलैहिस्सलाम मिश्र में कितने साल रहे?*_

_*✍🏻जवाब- 24 साल।*_

_*📕 ख़जाइन सफ़्हा 357*_

_*📖सवाल- हजरत याकूब अलैहिस्सलाम और हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के दरमीयान कितना फ़ासला था?*_

_*✍🏻जवाब- 965 साल का।*_

_*📕 सावी जिल्द 2 सफ़्हा 27*_

_*📖सवाल- हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम कुऐं में कितने दिन रहे?*_

_*✍🏻जवाब- तीन दिन।*_

_*📕 ख़ाज़िन व मआलिम जिल्द 3 सफ़्हा 219*_

_*📖सवाल- किस उम्र में डाले गए?*_

_*✍🏻जवाब- बारह साल की उम्र में।*_

_*📕 अलइतकान जिल्द 2 सफ़्हा 138*_

_*📖सवाल- हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम कैद खाने में कितने वक़्त रहे?*_

_*✍🏻जवाब- 12 साल।*_

_*📕 ख़जाइन सफ़्हा 347*_

_*📖सवाल- हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम ने मिश्र में कितने साल हुकूमत की?*_

_*✍🏻जवाब- 90 साल।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 202*_

_*📖सवाल- ख़तीबुल अंबिया (नबीयों को खिताब करने वाले) किस नबी का लक़ब है?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत शुऐब अलैहिस्सलाम का चूंकि आप बहुत फसीह व बलीग़ कलाम फरमाया करते थे इसलिए आपका लक़ब ख़तीबुल अंबिया हुआ।*_

_*📕 ख़ाज़िन जिल्द 2 सफ़्हा 215*_

_*📖सवाल- किस नबी का सब्र मशहूर है?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत अय्यूब अलैहिस्सलाम का।*_

_*📕 कुराने मुकद्दस सूरऐ सौद*_

_*📖सवाल- हजरत अय्यूब अलैहिस्सलाम कितने दिन इम्तेहान व आज़माइश में मुब्तिला रहे?*_

_*✍🏻जवाब- सात या आठरह साल।*_

_*📕 उम्दतुल क़ारी जिल्द 7 सफ़्हा 388/ ख़ाज़िन जिल्द 4 सफ़्हा 254*_

_*📖सवाल- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम हजरत शुऐब अलैहिस्सलाम के पास कितने वक़्त रहे?*_

_*✍🏻जवाब- 10 साल।*_

_*📕 ख़जाइन व मआलिम जिल्द 5 सफ़्हा 142*_

_*📮पोस्ट जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 06)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖सवाल- हजरत अय्यूब अलैहिस्सलाम का इम्तिहान कैसा था?*_

_*✍🏻जवाब- अल्लाह तआला ने पहले आपको हर तरह की नेमतें अता की थीं सूरत की खूबसूरती भी ज्यादा औलाद भी और माल भी बहुत ज़्यादा मगर औलाद मकान के गिरने से दबकर ख़त्म हो गई तमाम जानवर जिनमें हजारों ऊँट ओर बकरियां थीं बीमार होकर खत्म हो गऐ। इसी तरह तमाम खेतियाँ और बाग़ात भी तबाह हो गऐ कुछ भी बाक़ी न रहा फिर आप बीमार पड़े तमाम बदन में आबले पड़ गऐ और आपका जिस्म शरीफ ज़ख्मों से भर गया सब लोगों ने आपका साथ छोड़ दिया सिर्फ आपकी बीबी साहिबा आपके साथ रहीं और वही खिदमत करती रहीं सालों साल यही हालत रही फिर अल्लाह तआला ने आपकी दुआ क़बूल फरमाई और सारी तकलीफ़े दूर फरमा दीं यहाँ तक कि तमाम औलाद को ज़िंदा फरमा दिया और इतनी ही औलाद और इनायत की यही आपका इम्तेहान था।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 72/ख़जाइन सफ़्हा 476*_

_*📖सवाल- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम को किस दिन उनकी माँ ने दरया में डाला?*_

_*✍🏻जवाब- जुमे के दिन।*_

_*📕 हयातुल हैवान जिल्द 2 सफ़्हा 26*_

_*📖सवाल- आपकी माँ ने जिस सन्दूक में बन्द करके आपको दरया में डाला था वह सन्दूक कितने दिन पानी में बहकर फिरऔन के महल तक पहुँचा?*_

_*✍🏻जवाब- तीन दिन में।*_

_*📕 नुजहतुल मजालिस जिल्द 2 सफ़्हा 419*_

_*📖सवाल- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम की जुबान में लुकनत क़ब पैदा हुई?*_

_*✍🏻जवाब- जब आप की उम्र तीन साल की थी तो फिरऔर एक दिन गोद में आपको खिला रहा था कि अचानक आपने उसके चहरे पर थप्पड़ मार दिया जिससे फिरऔन घबरा गया कि शायद यह वही बच्चा है जो मेरी हुकूमत को बर्बाद कर देगा फिरऔन ने आपको कत्ल करना चाहा लेकिन फिरऔन की बीवी आसिया ने यह कहकर टाल दिया कि अभी बच्चा है उसमें अक़ल व शऊर कहाँ है हजरत आसिया ने फिरऔन की तसल्ली के लिए एक तरफ़ आग का तबक़ रखा और दूसरी तरफ़ हीरे और जवाहरात का तबक़ रखा फिरऔन से कहा देख अगर इस बच्चे में अक़्ल व शऊर होगा तो अपना हाथ हीरे-जवाहरात की तरह बढ़ाऐगा वरना आग की तरफ़ हजरत मूसा अलैहिस्सलाम ने अपना हाथ हीरे जवाहरात की तरफ बढ़ाना चाहा लेकिन हजरत जिब्राईल अलैहिस्सलाम ने आपका हाथ पकड़कर आग मे डाल दिया और आपने उसमें से एक अंगारा उठाकर अपने मुँह में रख लिया जिससे आपकी जुबान जल गई और उसी दिन से आपकी जुबान में लुकनत पैदा हो गई।*_

_*📕 तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 201/ख़ाज़िन जिल्द 4 सफ़्हा 217*_

_*📖सवाल- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम फिरऔन के घर कितने दिन रहे?*_

_*✍🏻जवाब- 30 साल।*_

_*📕 ख़ाज़िन व मआलिम जिल्द 5 सफ़्हा 137/तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र पेज 203*_

_*📖सवाल- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम का मुकाबला कितने जादूगरों से हुआ था?*_

_*✍🏻जवाब- 80 हज़ार जादूगरों से हुआ था।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 79*_

_*📖सवाल- क्या सब जादूगर आप पर ईमान ले आऐ थे?*_

_*✍🏻जवाब- हाँ सब के सब ईमान ले आऐ थे।*_

_*📕 तफसीर नईमी पारा 11 सफ़्हा 465*_

_*📖सवाल- अल्लाह तआला ने हजरत मूसा अलैहिस्सलाम से तूर पहाड़ पर किस दिन बात चीत फरमाई?*_

_*✍🏻जवाब- बकरा ईद की नौ तारीख को जुमे रात के के दिन।*_

_*📕 सावी जिल्द 2 सफ़्हा 84*_

_*📖सवाल- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम और हजरत याकूब अलैहिस्सलाम के दरमीयान कितने साल का फासला था?*_

_*✍🏻जवाब- चार सौ साल का।*_

_*📕 सावी जिल्द 1 सफ़्हा 28*_

_*📖सवाल- हजरत हारून अलैहिस्सलाम हजरत मूसा अलैहिस्सलाम से कितने साल बड़े थे?*_

_*✍🏻जवाब- चार साल।*_

_*📕 जुमल जिल्द 3 सफ़्हा 67*_

_*📖सवाल- हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम ने कितने साल हुकूमत की?*_

_*✍🏻जवाब- 40 साल।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 2 सफ़्हा 16*_

_*📖सवाल- हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम जुबूर मुकद्दस कितनी आवाजों में पढ़ा करते थे?*_

_*✍🏻जवाब- सत्तर आवाजों में पढ़ा करते थे।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 2 सफ़्हा 16*_

_*📖सवाल- हजरत आदम अलैहिस्सलाम ने हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम को अपनी उम्र में से कितने साल अता किये थे?*_

_*✍🏻जवाब- 40 साल और कुछ के नजदीक 60 साल।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 1 सफ़्हा 87-88*_

_*📮पोस्ट जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 07)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖सवाल- अल्लाह तआला ने हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम पर किन चीज़ो को उनके बस में कर दिया था?*_

_*✍🏻जवाब- पहाड़ो और परिन्दों को।*_

_*📕 कुराने मुकद्दस सूरऐ सौद*_

_*📖सवाल- हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम की कितनी बीबियाँ थीं?*_

_*✍🏻जवाब- 100 बीबियाँ थीं।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 2 सफ़्हा 15*_

_*📖सवाल- जब आपका इन्तिकाल हुआ तो आपके जनाजे के सात कितने अलीम थे?*_

_*✍🏻जवाब- 40 हजार।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 2 सफ़्हा 17*_

_*📖सवाल- हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम और हजरत मूसा अलैहिस्सलाम के दरमीयान कितने साल का फासिला था?*_

_*✍🏻जवाब- 599 साल का।*_

_*📕 सावी जिल्द 2 सफ़्हा 27*_

_*📖सवाल- अल्लाह तआला ने हजरत सुलैमान अलैहिस्सलाम के बस और कब्ज़े में किस चीज़ को कर दिया था उसके ज़रीऐ जहाँ चाहते चले जाते थे?*_

_*✍🏻जवाब- हवाओं को।*_

_*📕 कुराने मुकद्दस*_

_*📖सवाल- हजरत सुलैमान अलैहिस्सलाम ने कितने साल हुकूमत की?*_

_*✍🏻जवाब- 40 साल।*_

_*📕 ख़ाज़िन व मआलिम जिल्द 5 सफ़्हा 235*_

_*📖सवाल- हजरत सुलैमान अलैहिस्सलाम की अंगूठी में क्या लिखा हुआ था?*_

_*✍🏻जवाब- लाइला-ह इल्लल्लाहो मुहम्मदुर्र रसूलुल्लाह लिखा था।*_

_*📕 मवाहिब लदिन्नया जिल्द 2 सफ़्हा 47*_

_*📖सवाल- हजरत सुलैमान अलैहिस्सलाम किस उम्र में तख्त पर बैठे?*_

_*✍🏻जवाब- 13 साल की उम्र मे।*_

_*📕 ख़ाज़िन व मआलिम जिल्द 5 सफ़्हा 235*_

_*📖सवाल- हजरत सुलैमान अलैहिस्सलाम की कितनी औरतें थीं?*_

_*✍🏻जवाब- एक हजार जिनमें 300 कंवारियाँ और सात सौ बांदियाँ थी और कुछ के कौल की रौशनी में 300 बांदियाँ और सात सौ आजाद बीबियाँ थी और एक कौल यह भी है की 400 बीबियाँ थी और 600 बांदियाँ थीं।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 2 सफ़्हा 29*_

_*📖सवाल- हजरत यूनुस अलैहिस्सलाम का लक़ब क्या है?*_

_*✍🏻जवाब- जुन्नून और साहिबुल हूत*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 73*_

_*📖सवाल- हजरत यूनुस अलैहिस्सलाम मछली के पेट में कितने दिन रहे?*_

_*✍🏻जवाब- इस बारे मे मुखतलिफ रिवायते है तीन दिन तक या सात दिन या चालीस दिन।*_

_*📕 हयातुल हैवान जिल्द 2 सफ़्हा 373/ ख़ाज़िन व मआलिम जिल्द 4 258*_

_*📖सवाल- हजरत यूनुस अलैहिस्सलाम ने मछली के पेट में कौनसी दुआ पढ़ी थी जिससे मछली के पेट से बाहर निकल आए थे?*_

_*✍🏻जवाब- लाइला-ह इल्ला अन-त सुबहा-न-क इन्नी कुन्तु मिन्ज्जालिमीन।*_

_*📕 कुराने मुकद्दस सूरऐ अंबिया*_

_*📖सवाल- वह कौनसे नबी है जो बचपन में इन्तिकाल होने के बाद फिर एक नबी की दुआ से ज़िन्दा हो गऐ थे?*_

_*✍🏻जवाब- वह हजरत यूनुस अलैहिस्सलाम है जो बचपन में इन्तिकाल फरमा गऐ थे फिर 14 दिन के बाद हजरत इलयास अलैहिस्सलाम की दुआ से ज़िन्दा हो गऐ।*_

_*📕 सावी जिल्द 3 सफ़्हा 73*_

_*📖सवाल- वह कौनसे नबी है जो खुदतो 40 साल के जवान थे मगर उनके बेटे 120 साल के और पोते 90 के बूढ़े?*_

_*✍🏻जवाब- वह हजरत उज़ैर अलैहिस्सलाम है जो इन्तिकाल के बाद सौ साल बाद दोबारा जिन्दा किये गये तो जवान थे मगर आपकी औलाद बढ़ी हो चुकी थी।*_

_*📕 तफसीर नईमी पारा 3 सफ़्हा 83*_

_*📖सवाल- हजरत ज़करया अलैहिस्सलाम कब शहीद किये गये?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत यहया अलैहिस्सलाम की शहादत के एक दिन बाद।*_

_*📕 तफसीर नईमी जिल्द 7 सफ़्हा 655*_

_*📖सवाल- वह कौन से नबी है जिन्होंने हुजूर अकरम सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम की उम्मत के हाथों से दफ्न होने की तमन्ना की थी?*_

_*✍🏻जवाब- वह हजरत दानियाल अलैहिस्सलाम है कि उन्होंने खुदा की बारगाह में दुआ की थी कि उन्हें मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम की उम्मत दफन करें रिवायत में है कि जब हजरत अबु मूसा अशअरी रदियल्लाहु अन्हु ने तस्तर का किला फतह किया तो उन्होंने हजरत दानियाल अलैहिस्सलाम को ताबूत में इस हाल में पाया कि उनके तमाम जिस्म और गर्दन की सब रगें बराबर चल रही थी फिर आपने उनको दफन किया हदीस शरीफ में है कि हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम ने इरशाद फरमाया था जो हजरत दानियाल अलैहिस्सलाम का पता बता दे उसको जन्नत की खुशखबरी देना।*_

_*📕 अलबिदाया वन्निहाया जिल्द 2 सफ़्हा 41/नुजहतुल मजालिस जिल्द 2 सफ़्हा 92*_

_*📖सवाल- हजरत ज़करया अलैहिस्सलाम की शहादत किस तरह हुई?*_

_*✍🏻जवाब- जब हजरत यहया अलैहिस्सलाम को ज़िबह किया गया तो उसके जुर्म में कुछ बनी इस्राईल को अल्लाह तआला की तरह से ज़मीन में घुंसा दिये गये उन लोगों ने हजरत ज़करया अलैहिस्सलाम को भी शहीद करना चाहा तो आप वहाँ से बचकर एक बाग़ में पहुँच गए इस बाग़ में एक दरख़्त ने आवाज दी कि ऐ अल्लाह के नबी मुझ में छुप जाइये वह दरख़्त फटा फटा और आप उसमें छुप गऐ फिर दरख़्त आपस में मिल गया उधर शैतान मरदूद ने जान लिया कि इसमें छुपे हुऐ हैं उन्होंने शैतान के कहने पर दरख़्त को आरे से चीर दिया और आप के दो टुकड़े  (अल्लाहुअकबर) हो गऐ। फरिश्तों ने आपको गुस्ल देकर नमाज़-ए-जऩाजा अदा की फिर दफ़न कर दिया।*_

_*📕 किसासुल अंबिया सफ़्हा 266*_

_*📖सवाल- हजरत ईसा अलैहिस्सलाम को आसमान पे उठाने से कितने वक़्त पहले हजरत यहया अलैहिस्सलाम शहीद हुऐ?*_

_*✍🏻जवाब- छः महीने पहले।*_

_*📕 तफसीर कबीर जिल्द 2 सफ़्हा 441*_

_*📮पोस्ट जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 08)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖सवाल- वह कौन से नबी है जिनको सारी ज़मीन के ऊपर कोई बुरा नहीं कहता?*_

_*✍🏻जवाब- वह हजरत यहया अलैहिस्सलाम हैं कि उन्होंने अल्लाह तआला कि बारगाह में दुआ की थी ऐ अल्लाह तआला तू मुझे ऐसा करदे मुझे कोई बुरा न कहे अल्लाह तआला ने इरशाद फरमाया ऐ यहया मैंने अपने लिये तो किया नहीं कोई मेरा शरीक बनाता है कोई फ़रिश्तों को मेरी बेटियाँ बताता है कोई कहता है मेरे लिये बेटा है लेकिन नबी की दुआ ख़ाली नहीं जाती यही वजह है कि तमाम नबियों को बुरा कहने वाले मौजूद हैं लेकिन हजरत यहया अलैहिस्सलाम को कोई बुरा नहीं कहता।*_

_*📕 अलमलफूज जिल्द 2 सफ़्हा 57*_

_*📖सवाल- हजरत ईसा अलैहिस्सलाम और हजरत यहया अलैहिस्सलाम के बीच कौनसा रिश्ता था?*_

_*✍🏻जवाब- दोनों में मामू-भान्जे का रिश्ता था।*_

_*📕 सीरते हलबी जिल्द 1 सफ़्हा 434*_

_*📖सवाल- हजरत यहया अलैहिस्सलाम की शहादत किस तरह हुई?*_

_*✍🏻जवाब- बादशाह बनी इस्राईल अपने भाई की बेटी पर आशिक था उसने हजरत हजरत यहया अलैहिस्सलाम से इससे शादी के मुतअल्लिक पूछा तो आपने जवाब दिया वह तेरे लिए हराम है बादशाह चूँकि आपकी बहुत ज्यादा इज्जत व ताज़ीम करता था और आपके हर हुक्म की फरमां बरदारी करता था इसलिए हुक्म मान लिया लेकिन यह बात जब लड़की की माँ तक पहुँची तो वह गुस्से में भड़क उठी वह चाहती थी कि बादशाह की शादी उसकी लड़की से हो जाऐ बस उसके दिल में उसी दिन से हजरत यहया अलैहिस्सलाम की तरफ़ से दुश्मनी और हसद पैदा हो गया और हजरत यहया अलैहिस्सलाम को बीच में से खत्म करने की ठान ली एक दिन उसने अपनी लड़की को बहुत अच्छा  पहनाकर और ज़ेवर से सजाकर बादशाह की खिदमत में भेज दिया और उसको बता दिया कि पहले बादशाह को शराब पिलाकर बेहोश कर देना फिर जब वह तुमसे अपनी ख़्वाहिश पूरी करना चाहे तो तुम इन्कार करना और कहना कि मुझे हजरत यहया अलैहिस्सलाम का सर चाहिये इस बद बख्त ने ऐसा ही किया बादशाह ने नशे की हालत मे चूर होकर जल्लाद को हुक्म दे दिया कि हजरत यहया अलैहिस्सलाम को ज़िबह करके फौरन उनका सर  (अल्लाहुअकबर) तश्त में रखकर हाजिर करो जब ज़िबह करने के बाद सर सामने लाया गया तो आवाज़ आने लगी कि तेरे लिए हराम है (सुबहानअल्लाह) हराम है।*_

_*📕ख़ाज़िन जिल्द 4 सफ़्हा 123/सावी जिल्द 2 पेज 289*_

_*📖सवाल- क्या हजरत खिज़्र अलैहिस्सलाम नबी हैं?*_

_*✍🏻जवाब- हाँ जमहूर का कौल है कि आप नबी हैं।*_

_*📕 तफसीर कबीर जिल्द 5 सफ़्हा 500/तकमीलुल ईमान सफ़्हा 41*_

_*📖सवाल- आपका अस्ल नाम क्या है?*_

_*✍🏻जवाब- बिल्याबिन मलकान और कुन्नियत अबुल अब्बास है।*_

_*📕 तकमीलुल ईमान सफ़्हा 41*_

_*📖सवाल- फिर आपका लक़ब खिज़्र कैसे हुआ?*_

_*✍🏻जवाब- आप जहाँ बैठते या नमाज पढ़ते हैं वहाँ की ज़मीन खुश्क हो तो हरी भरी हो जाती इसलिये यह आपका लक़ब हुआ।(खिज़्र का माना है हरा होना या करना)*_

_*📕 ख़ज़ाइनुल इरफ़ान सफ़्हा 436*_

_*📖सवाल- हजरत खिज़्र अलैहिस्सलाम और हजरत इलयास अलैहिस्सलाम जब दौनों जमीन पर जिन्दा हैं*_
_*तो क्या खाते पीते हैं?*_

_*✍🏻जवाब- हर साल दौनों हज व उमरा करते हैं और खत्मे हज पर ज़म-ज़म शरीफ के पास मिलते हैं और आबे ज़म-ज़म पीते हैं कि आइन्दा साल तक के लिए काफी होता है फिर किसी खाने पीने की जरूरत नहीं रहती।*_

_*📕 फ़तावा रिज़विया जिल्द 9 सफ़्हा 108*_

_*📖सवाल- क्या यह दोनो रमज़ान शरीफ का रोजा भी रखते हैं*_

_*✍🏻जवाब- हाँ दोनों बैतूल मुकद्दस मे रमज़ान शरीफ का रोजा रखते हैं।*_

_*📕 ज़रक़ानी जिल्द 5 सफ़्हा 354*_

_*📖सवाल- वह कौन से नबी हैं जिन्होंने पैदा होते ही लोगों के सवालों का जवाब दिया?*_

_*✍🏻जवाब- हजरत ईसा अलैहिस्सलाम है।*_

_*📕 कुराने मुकद्दस सूरऐ मरयम*_

_*📖सवाल- आपका लक़ब क्या था?*_

_*✍🏻जवाब- कलिमतुल्लाह।  (अल्लाह का कालिमा)।*_

_*📕 शरह शिफा जिल्द 1 सफ़्हा 225*_

_*📖सवाल- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम और हजरत ईसा अलैहिस्सलाम के दरमीयान कितने नबी तशरीफ लाऐ?*_

_*✍🏻जवाब- सत्तर हजार और कुछ के नजदीक चार हजार।*_

_*📕 सावी जिल्द 1 सफ़्हा 41*_

_*📮पोस्ट जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


     _*अम्बियाऐ किराम का बयान (पार्ट- 09)*_
―――――――――――――――――――――

_*📖सवाल- हजरत ईसा अलैहिस्सलाम और हजरत मूसा अलैहिस्सलाम के बीच कितने सालों का फासला था?*_

_*✍🏻जवाब- 1975 साल का।*_

_*📕 सावी जिल्द 1 सफ़्हा 41*_

_*📖सवाल- हजरत ईसा अलैहिस्सलाम ने अपनी जिंदगी में कितने मुदा को जिन्दा फरमाया?*_

_*✍🏻जवाब- चार को जिन्दा फरमाया,*_
_*1) आज़र,*_
_*2)साम बिन नूह जिनको इन्तिकाल किये हुऐ हजारों साल गुजर चुके थे,*_
_*3)एक बुढ़िया का लड़का जिसका जनाज़ा आपके सामने से गुजर रहा था आपने दुआ फरमा वह जिन्दा होकर लाश उठाने वालों के कंधों से उतर पड़ा और कपड़े पहन कर घर आ गया काफ़ी वक़्त जिन्दा रहा उसकी औलाद हुई फिर मौत हुई,*_
_*4)एक आशिर की लड़की कि शाम को मरी थी फिर आपकी दुआ से जिन्दा हो गई।*_

_*📕 ख़ज़ाइनुल इरफान सफ़्हा 82*_

_*📖सवाल- हजरत ईसा अलैहिस्सलाम किस उम्र में आसमान पर उठाऐ गऐ?*_

_*✍🏻जवाब- 120 साल की उम्र में।*_

_*📕 ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 34/जुमल जिल्द 1 सफ़्हा 280*_

_*📖सवाल- हजरत ईसा अलैहिस्सलाम किस आसमान पर है?*_

_*✍🏻जवाब- दूसरे आसमान पर है।*_

_*📕 मवाहिब लदिन्नया जिल्द 2 सफ़्हा 23*_

_*📖सवाल- हजरत ईसा अलैहिस्सलाम आसमान में क्या खाते पीते हैं?*_

_*✍🏻जवाब- जब अल्लाह तआला ने आपको आसमान पर उठाया तो उठाने से पहले भूक प्यास नींद वगैरह तमाम इन्सानी ज़रूरतों को आपसे ख़त्म कर दिया यहाँ तक कि आपका हाल फ़रिशतों की तरह हो गया कि खाने-पीने के मोहताज नहीं रहे ज़मीन पर दोबारा तशरीफ लाने तक इसी तरह रहेगें।*_

_*📕 ज़रक़ानी जिल्द 5 सफ़्हा 202/तफसीर कबीर जिल्द 2 सफ़्हा 458/तफसीर जुमल जिल्द 1 सफ़्हा 280*_

_*📖सवाल- क्या हजरत ईसा अलैहिस्सलाम अब भी ज़मीन के ऊपर आते हैं?*_

_*✍🏻जवाब- हाँ मगर छुपकर और हज व उमरा भी करते हैं।*_

_*📕 ज़रक़ानी जिल्द 5 सफ़्हा 354*_

_*📖सवाल- क्या हजरत ईसा अलैहिस्सलाम आसमान से नीचे आएंगे?*_

_*✍🏻जवाब- हाँ कयामत के करीब तशरीफ लाएंगे।*_

_*📕 मिश्कात शरीफ जिल्द 2 सफ़्हा 480*_

_*📖सवाल- फिर दुनिया में कितने साल रहेंगे?*_

_*✍🏻जवाब- रिवायतों में इख्तेलाफ है,*_
_*कुछ के नजदीक सात साल,*_

_*📕 मुस्लिम शरीफ जिल्द 2 सफ़्हा 403*_

_*कुछ के नजदीक चालीस साल,*_

_*📕 अबु दाऊद शरीफ 2 सफ़्हा 238/ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 35*_

_*45 पैंतालीस साल।*_

_*📕 अशिअअतुल लमआत जिल्द 4 सफ़्हा 353*_

_*📖सवाल- क्या आप शादी भी करेंगे?*_

_*✍🏻जवाब- हाँ कबील-ए-जुहनिया की एक औरत से शादी फरमाऐंगे और आप की मर्द औलाद भी होगी।*_

_*📕 शरह शिफा जिल्द 1 सफ़्हा 209*_

_*📖सवाल- इन्तिकाल के बाद कहाँ दफ्न होंगे?*_

_*✍🏻जवाब- हुजूर अकरम सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम के पहलू में।*_

_*📕 ज़रक़ानी जिल्द 8 सफ़्हा 296*_

_*📮(आख़िरी) पोस्ट खत्म.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Al Waziftul Karima 👇🏻👇🏻👇🏻 https://drive.google.com/file/d/1NeA-5FJcBIAjXdTqQB143zIWBbiNDy_e/view?usp=drivesdk 100 Waliye ke wazai...