Showing posts with label आसमानी किताबें. Show all posts
Showing posts with label आसमानी किताबें. Show all posts

Sunday, August 26, 2018



            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 1*_
―――――――――――――――――――――

*_4 मुक़द्दस किताबे यानि तौरैत शरीफ हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम पर ज़बूर शरीफ हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम पर इंजील मुक़द्दस हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम पर और क़ुर्आन मुक़द्दस मेरे आक़ा हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम पर नाज़िल हुई और 100 सहीफे जिसमे से 10 हज़रत आदम अलैहिस्सलाम पर 10 हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम पर 30 हज़रत इदरीस अलैहिस्सलाम पर और 50 सहीफे हज़रत शीश अलैहिस्सलाम पर नाज़िल हुए_*

_*📕 खाज़िन,जिल्द 1,सफह 169*_
_*📕 तकमीलुल ईमान,सफह 10*_
_*📕 अशअतुल लमआत,जिल्द 1,सफह 40*_

*_तौरैत 6 रमज़ान को ज़बूर 18 रमज़ान को इंजील 13 रमज़ान को और क़ुर्आन मुक़द्दस का नुज़ूल 27 रमज़ान को हुआ,क़ुर्आन मजीद फुरकाने हमीद का नुज़ूल 2 बार हुआ पहली बार लौहे महफूज़ से आसमाने दुनिया के बैतुल इज़्ज़त यानि बैतुल मामूर में एकबारगी नाज़िल कर दिया गया ये नुज़ूल रमज़ानुल मुबारक की शबे क़द्र में हुआ,फिर दूसरी बार 23 साल के अर्से में हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम पर हस्बे ज़रूरत थोड़ा थोड़ा नाज़िल होता रहा,इसमें से बाज़ आयतें या सूरतें 2 बार भी नाज़िल हुई जैसे सूरह फातिहा वगैरह_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 35*_
_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 10*_

*_तौरैत सुरयानी ज़बान में थी_*

_*📕 ज़रक़ानी,जिल्द 1,सफह 214*_

*_तौरैत में 1000 सूरतें और हर सूरह में 1000 आयतें थी इस हिसाब से उसमे 10 लाख आयतें हुई_*

_*📕 खज़ाएनुल इरफान,सफह 460*_

*_तौरैत की ज़खामत यानि मोटाई या फिर वज़न 70 ऊंट के बराबर था,उसके एक हिस्से की तिलावत करने में 1 साल लग जाते थे_*

_*📕 खाज़िन,जिल्द 2,सफह 236*_

*_4 अम्बिया ऐसे हैं जिन्होंने तौरैत का हिफ्ज़ किया 1.हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम 2.हज़रत यूशा बिन नून अलैहिस्सलाम 3.हज़रत उज़ैर अलैहिस्सलाम 4.हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम_*

_*📕 तफसीरे सावी,जिल्द 2,सफह 85*_

*_तौरैत शरीफ 7 तख्तियों में हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम को अता हुई थी जब आप उसे वापस लेकर लौटे तो अपनी क़ौम को बुतपरस्ती में पाया तो मारे जलाल के वो तख्तियां या तो आपके हाथ से गिर गई या फिर गिरा दी,ये तख्तियां या तो ज़बरो जद की थी या फिर जन्नत के दरख्त सिद्रह की थी,बहर हाल उसके 6 हिस्सों को अल्लाह ने उठा लिया और 1 हिस्सा बाकी रहा जिसमे ज़रूरत के मसायल थे_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 56-57*_
_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 430*_

*_तौरैत की शुरुआत क़ुर्आन की सूरह इनआम की एक आयत से है और इख्तेताम भी सूरह बनी इस्राईल या सूरह हूद की किसी आयत पर ही हुआ है_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 52*_

*_ज़बूर इब्रानी ज़बान में थी_*

_*📕 उम्दतुल क़ारी,जिल्द 1,सफह 35*_

*_ज़बूर में 150 सूरतें थीं जिनमें सिर्फ अल्लाह की हम्द व तारीफ और दुआ थी,ना तो इसमें हरामो हलाल का ज़िक्र था और ना फर्ज़ो व किसी हद का ज़िक्र_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 66*_

*_ज़बूर तौरैत के 482 साल बाद नाज़िल हुई_*

_*📕 अलबिदाया,जिल्द 2,सफह 78*_

*_ज़बूर की सबसे लम्बी सूरह पूरे क़ुर्आन की चौथाई के बराबर है और सबसे छोटी सूरह सूरह नस्र के बराबर_*

_*📕 जलालैन,हाशिया 17,सफह 234*_

*_हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम 70 आवाज़ो में खुश अल्हानी के साथ ज़बूर शरीफ तिलावत किया करते थे_*

_*📕 अलबिदाया,जिल्द 2,सफह 16*_

*_इंजील इब्रानी ज़बान में थी_*

_*📕 अलमलफूज़,हिस्सा 4,सफह 14*_

*_इंजील का नुज़ूल ज़बूर के 1050 साल बाद हुआ_*

_*📕 अलबिदाया,जिल्द 2,सफह 78*_

*_इंजील में एक सूरह का नाम सूरह इमसाल है_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 88*_

_*क़ुर्आन मुक़द्दस*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 2*_
―――――――――――――――――――――

*_क़ुर्आन मजीद फुरकाने हमीद का नुज़ूल 2 बार हुआ पहली बार लौहे महफूज़ से आसमाने दुनिया के बैतुल इज़्ज़त यानि बैतुल मामूर में एकबारगी नाज़िल कर दिया गया ये नुज़ूल रमज़ानुल मुबारक की शबे क़द्र में हुआ,फिर दूसरी बार 23 साल के अर्से में हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम पर हस्बे ज़रूरत थोड़ा थोड़ा नाज़िल होता रहा,इसमें से बाज़ आयतें या सूरतें 2 बार भी नाज़िल हुई जैसे सूरह फातिहा वगैरह_,*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 35*_
_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 10*_

*_क़ुर्आन करीम का नुज़ूल इंजील के 500 साल बाद हुआ_*

_*📕 शरह अक़ायद,हाशिया 4,सफह 101*_

*_क़ुर्आन का नुज़ूल सिर्फ हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम के ज़रिये ही हुआ है कभी कोई दूसरा फरिश्ता क़ुर्आन लेकर नहीं आया,हां मगर कुछ सूरतें और आयतें ऐसी है जिसमे हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम के साथ फरिश्तों की एक भारी जमात भी हाज़िर हुई जैसे सूरह इनआम के साथ 70000 फरिश्ते सूरह फातिहा के साथ 80000 फरिश्ते सूरह यूनुस के साथ 30000 फरिश्ते सूरह कहफ के साथ 70000 फरिश्ते आयतल कुर्सी के साथ 30000 फरिश्ते और एक रिवायत में है कि सूरह बक़र की हर आयत के साथ 80 फरिश्ते नाज़िल हुए_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 35*_
_*📕 मवाहिबुल लदुनिया,जिल्द 1,सफह 44*_
_*📕 जलालैन,हाशिया 3,सफह 215*_

*_क़ुर्आन के नुज़ूल की इब्तिदा 17 रमज़ान पीर के दिन से हुई_*

_*📕 ज़रक़ानी,जिल्द 1,सफह 207*_

*_सबसे पहली आयत इक़रा बिस्मि रब्बिक और सबसे आखिर में वत्तकु यौमन तुरजऊन फीही इलल्लाह है_*

_*📕 तफसीरे सावी,जिल्द 1,सफह 3*_

*_क़ुर्आन में 114 सूरह हैं जिनमे 83 मक्का में नाज़िल हुई और 31 मदीना में_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 64*_

*_क़ुर्आन में कितनी आयतें हैं इनमे कई क़ौल हैं,6000 पर सबका इज्माअ है मगर इख्तिलाफ इसके ऊपर है बाज़ 6204 बाज़ 6214 बाज़ 6229 बाज़ 6225 और बाज़ 6500 बताते हैं,हज़रत अब्दुल्लाह इब्ने अब्बास रज़ियल्लाहु तआला अन्हु से 6616 मन्क़ूल है जबकि आलाहज़रत अज़ीमुल बरक़त 6236 फरमाते हैं_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 67-89*_
_*📕 तफसीरे जमल,जिल्द 1,सफह 5*_

*_इसी तरह क़ुर्आन के कलिमात में भी बाज़ अक़वाल हैं,77934 या 77437 या 77277 या 70439 का क़ौल भी आया है_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 93*_

*_क़ुर्आन के हुरूफ के बारे में कई क़ौल मौजूद हैं,हज़रत अब्दुल्लाह इब्ने अब्बास रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की रिवायत के मुताबिक़ हुरूफ की तादाद 323671 है वहीं हज़रते मुजाहिद रज़ियल्लाहु तआला अन्हु के मुताबिक़ 321180 है हज़रते फज़्ल बिन अता 323015 फरमाते हैं,हज्जाज बिन यूसुफ ने अपने ज़माने में क़ारियों से उसकी गिनती कराई तो सबने बा इत्तेफाक़ 340740 बताया,और तिब्रानी में हज़रते फारूक़े आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु के मुताबिक़ 1027000 हुरूफ हैं मगर ये तादाद उन आयतों और सूरतों को भी शुमार है जिनका हुक्म मंसूख हो चुका है_*

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 70--93*_

*_क़ुर्आन में नबियों के नाम से 6 सूरह है सूरह यूनुस सूरह हूद सूरह यूसुफ सूरह इब्राहीम सूरह नूह और सूरह मुहम्मद_*

_*📕 कंज़ुल ईमान*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 3*_
―――――――――――――――――――――

*_क़ुर्आन करीम में सूरतों और आयतों की तरतीब तौफीक़ी इलल्लाह है यानि खुदा की मर्ज़ी के हिसाब से ही हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने इसे तर्तीब दिया और यही लौहे महफूज़ के मुताबिक़ है_*

_*📕 तफसीरे जमल,जिल्द 1,सफह 8*_

*_मगर किताबी शक्ल में जमा करने की सआदत हज़रते अबू बक्र सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु तआला अन्हु को हज़रते उमर फारूक़े आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु के मशवरे से हासिल हुई,आपने उन तमाम सहाबा इकराम को जमा किया जो कातिबे वही थे और उन सबका अमीर व मोहतमिम हज़रत ज़ैद बिन साबित रज़ियल्लाहु तआला अन्हु को बनाया जिन्होंने बहुत ही मेहनत और जांफिशानी से इस खिदमत को अंजाम देकर हमेशा के लिए दारैन की सआदतें हासिल की_*

_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 14*_

*_सबसे पहले क़ुर्आन को मसहफ शरीफ हज़रते अबू बक्र सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने ही नाम दिया_*

_*📕 तारीखुल खुल्फा,सफह 57*_

*_क़ुर्आन के कितने नाम है उसका सही इल्म तो अल्लाह और उसका महबूब ही जाने अलबत्ता इमाम फखरुद्दीन राज़ी अलैहिर्रहमा ने 32 नाम शुमार किये हैं_*

_*📕 तफसीरे कबीर,जिल्द 1,सफह 241*_

*_क़ुर्आन में ज़बर ज़ेर पेश जज़्म वग़ैरह अबुल अस्वद दोयली ताबई ने हज्जाज बिन यूसुफ सक़फी के हुक्म से लगाये मगर उस वक़्त ज़बर ज़ेर की ये सूरत ना थी बल्कि सिर्फ अलग अलग रंग के नुक्तों से ही काम लिया जाता था बाद में खलील बिन अहमद फराहीदी ने आज दिखने वाले ज़बर ज़ेर पेश की सूरत बनाई और उन्होंने ही तश्दीद वक़्फ मद जज़्म वस्ल की हरकतों की निशानियां भी लगाई,हज्जाज बिन यूसुफ के हुक्म पर ही क़ुर्आन में नुक्ते लगाए गए जिसे नस्र बिन आसिम लेसी और यहया बिन यामर ने अंजाम दिया ये नुक़्ते 86 हिजरी में लगाए गए_*

_*📕 रुहुल बयान,जिल्द 4,सफह 65-66*_
_*📕 आईनये तारीख,सफह 22*_

*_क़ुर्आन के 30 पारे उस्मे निस्फ रुबा सुल्स के निशान पारो के नाम हज्जाज बिन यूसुफ ने ही लिखवाये और बाज़ ने कहा कि ये काम मामून अब्बासी के दौर में हुए,रुकू के निशान के लिए हज़रते उस्मान ग़नी के उस निशान को इस्तेमाल किया गया जिसे आप रमज़ान में तरावीह के दरमियान अमल में लाते थे मतलब क़ुर्आन का जितना हिस्सा पढ़कर आप रुकू करते थे उसी जगह को रुकू कहा गया_*

_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 16*_

*_जामेउल क़ुर्आन हज़रते उसमान ग़नी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने अपने दौरे खिलाफत में क़ुर्आन के अस्ल नुस्खे से 5,6 या 7 नुस्खे तैयार करके मक्का शाम यमन बहरीन बसरा कूफा को भेजा और एक मदीना तय्यबह में ही महफूज़ कर दिया_*

_*📕 अशअतुल लमआत,जिल्द 2,सफह 164*_

*_क़ुर्आन का सबसे पहला फारसी तर्जुमा शैख सादी अलैहिर्रहमा ने किया और उर्दू तर्जुमा शाह शफी उद्दीन ने 1774 ईसवी में किया_*

_*📕 आईनये तारीख,सफह 40*_

*_क़ुर्आन ने 5 चीज़ों को अहसन फरमाया है पहला खुद को दूसरा इंसानी शक्ल को तीसरा अज़ान को चौथा दीने इस्लाम को और पांचवां हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम के किस्से को_*

_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 12,सफह 368*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 4*_
―――――――――――――――――――――

_*क़ुर्आन का सबसे पहला फारसी तर्जुमा शैख सादी अलैहिर्रहमा ने गालेबन 691 हिजरी में किया और उर्दू तर्जुमा शाह शफी उद्दीन ने 1774 ईसवी में किया*_

_*📕 आईनये तारीख,सफह 40*_

_*जर्मन में मार्टिन लूथर ने सबसे पहले क़ुर्आन का तर्जुमा किया,लातीनी ज़बान में सबसे पहले क़ुर्आन का तर्जुमा स्विटज़रलैंड से शाया हुआ,डच में पहला तर्जुमा उरैशुल क़ुर्आन के नाम से 1941 में हैम्बर्ग से शाया हुआ,पहला रूसी तर्जुमा 1776 ईसवी में सेंट पीटरस्बर्ग में छपा,पहला बंगला तर्जुमा 1818 में हुआ और पहला हिंदी तर्जुमा आज से तकरीबन 1100 साल पहले 883 ईसवी में एक हिन्दू राजा महरूक ने करवाया था जो कश्मीर और पंजाब का हुक्मरान था*_

_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 209*_

_*अब तक क़ुर्आन मजीद के कितने तर्जुमे हुए हैं इसका तअय्युन बहुत मुश्किल है सिर्फ उर्दू ज़बान में 300 से ज़्यादा तर्जुमे मौजूद है जिनमें सबसे अफ्ज़लो आला मेरे आलाहज़रत का तर्जुमा कंज़ुल ईमान है,और अब तक क़ुर्आन की 1200 से ज़्यादा तफसीरें भी लिखी जा चुकी हैं*_

_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 208*_

_*क़ुर्आन में सबसे तवील ज़िक्र हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम का है*_

_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 207*_

_*अम्बियाए किराम मे से 26 का ज़िक्र नाम के साथ क़ुर्आन में आया है जिनमें*_

_*01. हज़रत आदम अलैहिस्सलाम*_
_*02. हज़रत इदरीस अलैहिस्सलाम*_
_*03. हज़रत नूह अलैहिस्सलाम*_
_*04. हज़रत हूद अलैहिस्सलाम*_
_*05. हज़रत सालेह अलैहिस्सलाम*_
_*06. हज़रत लूत अलैहिस्सलाम*_
_*07. हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम*_
_*08. हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम*_
_*09. हज़रत इस्हाक़ अलैहिस्सलाम*_
_*10. हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम*_
_*11. हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम*_
_*12. हज़रत ज़ुलक़िफ्ल अलैहिस्सलाम*_
_*13. हज़रत शोएब अलैहिस्सलाम*_
_*14. हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम*_
_*15. हज़रत हारुन अलैहिस्सलाम*_
_*16. हज़रत अलयसअ अलैहिस्सलाम*_
_*17. हज़रत इल्यास अलैहिस्सलाम*_
_*18. हज़रत यूनुस अलैहिस्सलाम*_
_*19. हज़रत उज़ैर अलैहिस्सलाम*_
_*20. हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम*_
_*21. हज़रत सुलेमान अलैहिस्सलाम*_
_*22. हज़रत अय्यूब अलैहिस्सलाम*_
_*23. हज़रत ज़करिया अलैहिस्सलाम*_
_*24. हज़रत यहया अलैहिस्सलाम*_
_*25. हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम*_
_*26. हज़रत मुहम्मद सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम*_

_*और 3 का ज़िक्र इशारे के तौर पर हुआ*_

_*01. हज़रत शमवील अलैहिस्सलाम*_
_*02. हज़रत यूशअ अलैहिस्सलाम*_
_*03. हज़रत खिज़्र अलैहिस्सलाम*_

_*📕 फतावा रज़वियह,जिल्द 6,सफह 61*_

_*क़ुर्आन में हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम के 7 नाम मज़कूर हैं*_

_*1. मुहम्मद ये 4 जगह मौजूद है*_
_*2. अहमद*_
_*3. ताहा*_
_*4. यासीन*_
_*5. मुज़म्मिल*_
_*6. मुदस्सिर*_
_*7. अब्दुल्लाह*_

_*📕 रुहुल बयान,जिल्द 9,सफह 365*_

_*सहाबियों में सिर्फ हज़रत ज़ैद बिन हारिसा रज़ियल्लाहु तआला अन्हु का नाम ही क़ुर्आन के सूरह अहज़ाब में आया है*_

_*📕 ज़रक़ानी,जिल्द 3,सफह 305*_
_*📕 अलइतकान,जिल्द 2,सफह 180*_

_*औरतों में हज़रते मरियम रज़ियल्लाहु तआला अन्हा का नाम ही क़ुर्आन में आया है*_

_*📕 तफसीरे सावी,जिल्द 1,सफह 136*_

_*अबु लहब का नाम अब्दुल ओज़ा था चुंकि इस नाम का इस्तेमाल शरअन हराम है इसलिए क़ुर्आन ने इसकी कुन्नियत बयान की यानि अबु लहब,अबु लहब का माना होते हैं बगैर धुंवे वाला शोला यानि कि उसके जहन्नमी होने पर क़ुर्आन ने भी मोहर लगा दी है*_

_*📕 अलइतकान,जिल्द 2,सफह 183*_

_*नमाज़ का ज़िक्र क़ुर्आन में 700 जगह पर आया है और 150 जगह पर सदक़े की ताकीद आई है और 70 से ज़्यादा जगहों पर दुआ मांगने का हुक्म है*_

_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 210*_

_*जारी रहेगा.....*_
*______________________________________*


             _*आसमानी किताबें हिस्सा - 5*_
―――――――――――――――――――――

         _*क़ुर्आन गैर मुस्लिमों की नज़र में*_

_*एक कहावत कही जाती है कि अपनी दही को कोई खट्टी नहीं कहता,बात एक दम सही है कि कोई भी आदमी अपनी या अपने से जुड़ी जो भी चीज़ें हैं उन सबकी तारीफ ही करता नज़र आता है बुराई हरगिज़ नहीं करता मगर मज़ा तो जब है जब कि गैर भी आपकी तारीफ करें,इस्लाम ऐसा ही मज़हब है कि जिसकी तारीफ सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि गैर भी करते हैं,आईये ऐसे ही कुछ लोगों का क़ौल क़ुर्आन के बारे में मुलाहज़ा फरमायें*_

_*डॉ. राडवेल - ने लिखा कि "क़ुर्आन में एक गहरी सच्चाई है-देबाचाये क़ुर्आन*_

_*जर्मन फिलसफर सर गोएटे - ने लिखा कि "क़ुर्आन मजीद की ये हालत है कि इसकी दिल फरेबी बा तदरीज फरिफ्ता करती है फिर मुतअज्जिब करती है और आखिर में एक रिक़्क़त आमेज़ तहय्युर में डाल देती है इस तरह ये किताब तमाम ज़मानो पर असर करती है-मौली रमज़ान,1352 हिजरी*_

_*सर विलियम म्योर - ने लिखा कि "कोई किताब 1200 साल से ऐसी नहीं है कि उसकी इबारत एक मुद्दत तक ऐसी खालिस रही हो-लाइफ ऑफ मुहम्मद*_

_*स्टैनली लेन पॉल - ने कहा कि "क़ुर्आन मजीद ने दुनिया को आला इखलाक़ की तालीम दी उसूले मदनियत और उसूले हक़ायक़ सिखाये,ज़ालिमों को रहम दिल और वहशियों को परहेज़गार बनाया,अगर ये किताब ना होती तो इंसान का इखलाक़ तबाहो बर्बाद हो जाता और दुनिया के इंसान बराये नाम ही इंसान रह जाते-गाइडेन्स ऑफ हॉली क़ुर्आन*_

_*टालस्टाय - ने लिखा कि "क़ुर्आन मजीद आलमे इंसान के लिए रहबर है इसमें तहज़ीब है शाइस्तग़ी है तमद्दुन है माशेरत है इखलाक़ की हिदायत है,इन क़ायदों के साथ ही जब हम इस बात पर गौर करते हैं कि ये किताब ऐसे वक़्त में दुनिया के सामने पेश की गई जबकि हर तरफ आतिशे फसाद के शरारे भड़क रहे थे,खून खोरी और डाका ज़नी की तहरीक जारी थी और फहश बातों से बिल्कुल परहेज़ नहीं किया जाता था इस किताब ने उन तमाम गुमराहियों का खात्मा कर दिया-द लाइफ ऑफ रिलीजन*_

_*टॉम्स कारलायल - लिखते हैं का "क़ुर्आन मजीद ने दुनिया की काया ही पलट दी इसने जाहिलों को आलिम ज़ालिमों को रहम दिल और ऐश परस्तों को परहेज़गार बना दिया-द पॉपुलर रिलीजन ऑफ द वर्ल्ड*_

_*प्रो. हर्बट आएल - लिखते हैं कि "क़ुर्आन मजीद इखलाक़ी और हिदायती और दानाई की बातों से भरा हुआ है-लेक्चर आन इस्लाम*_

_*डॉ ऑर्नाल्ड - ने लिखा कि "इखलाक़ी अहकाम जो क़ुर्आन में हैं वो अपनी जगह पर क़ामिल हैं-प्रीचिंग ऑफ इस्लाम*_

_*रामदेव प्रिंसिपल ऑफ गुरूकुल,कांगड़ी - कहते हैं कि "क़ुर्आन मजीद की तौहीद में किसी को शक नहीं साफ बताया है कि अल्लाह एक है,अरब के अंदर औरतों का कोई दरजा नहीं था हज़रत मुहम्मद साहब ने औरतों के हुक़ूक़ क़ायम किये-प्रकाश,फरवरी 1927*_

_*प्रोफ. दोयजादास - लिखते हैं कि "क़ुर्आन मजीद ऐसा जामेय और रूह फिज़ा पैगाम है कि हिन्दू धर्म और मसीहियत की किताबें इसके मुक़ाबले में बमुश्किल कोई बयान पेश कर सकती है-मोज्ज़ातुल इस्लाम,सफह 10*_

_*मिस्टर गांधी - कहते हैं कि "मुझे क़ुर्आन मजीद को इल्हामी किताब तसलीम करने में ज़र्रा बराबर भी ताम्मुल नहीं है-यंग इंडिया*_

_*पंडित शान्ताराम - लिखते हैं कि "क़ुर्आन मजीद की तालीमात निहायत आम फहम और इंसान की फितरत के मुताबिक है-मुहम्मद साहब जीवन चरित्र*_

_*गुरु नानक - कहते हैं कि "पूजा पाठ काम नहीं दे सकती छूट-छात बेकार है,जिनीव अस्नान माथे पर तिलक लगाना काम नहीं आएगा, अगर कोई किताब काम आएगी तो वो क़ुर्आन मजीद है जिसके आगे पोथी पुराण कुछ नहीं-ग्रन्थ साहब*_

_*गुरु अंगद - कहते हैं कि "क़ुर्आन मजीद के 30 सिपारे हैं जिनमे नसीहतें हैं उन पर यक़ीन करो-जनम साखी कलां*_

_*📕 खातूने मशरिक़ देहली,सितम्बर 2003,सफह 13-14*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 6*_
―――――――――――――――――――――

_*क़ुर्आन एक ऐसी किताब है जिसका मिस्ल लाना नामुमकिन है और इस बात पर खुद मौला तआला ने 4 मर्तबा काफिरों और मुशरिकों को चैलेंज दिया है*_

_*पहली बार पूरी क़ुर्आन पर चैलेंज दिया,फरमाता है तुम फरमाओ अगर आदमी और जिन सब इस बात पर मुत्तफिक़ हो जायें कि इस क़ुर्आन की मानिंद ले आयें तो इसका मिस्ल ना ला सकेंगे अगर चे उनमे एक दूसरे के मददगार हो जायें*_
_*सूरह बनी इस्राईल,आयत 88*_

_*दूसरी बार इस के मिस्ल 10 सूरतें लाने को कहा,फरमाता है, क्या ये कहते हैं कि उन्होंने इसे जी से बना लिया तुम फरमाओ कि तुम इस ऐसी बनाई हुई 10 सूरतें ले आओ और अल्लाह के सिवा जो मिल सके सबको बुलालो अगर तुम सच्चे हो*_
_*सूरह हूद,आयत 13*_

_*तीसरी बार एक ही सूरह लाने को कहा,फरमाया, और अगर तुम्हें कुछ शक हो इसमें जो हमने अपने इस खास बन्दे पर उतारा तो इस जैसी एक सूरह तो ले आओ और अल्लाह के सिवा अपने सब हिमायतियों को बुलालो अगर तुम सच्चे हो*_
_*सूरह बक़र,आयत 23*_

_*चौथी बार तो सिर्फ 1 आयत लाने को ही कहा,फरमाता है, तो इस जैसी एक ही बात ले आओ अगर सच्चे हो*_
_*सूरह तूर,आयत 34*_

_*📕 तफसीरे सावी,जिल्द 1,सफह 161*_

_*क़ुर्आन में 11 मर्तबा मौला तआला ने हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम को या अय्योहन नबी कहकर खिताब किया है,जिनमे से तक़रीबन 5 बार तो सिर्फ सूरह अहज़ाब की आयत नं0 1,28,45,50,59 में मौजूद है,और उसके अलावा भी या अय्युहर रसूल व या मुज़्ज़म्मिल या मुद्दस्सिर वग़ैरह अलक़ाब भी इस्तेमाल किये हैं*_

_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 210*_

_*मंसूख यानि हुक्म का खत्म होना और नासिख यानि जिससे पहले हुक्म खत्म हुआ,ऐसी क़ुर्आन में 20 से ज़्यादा मंसूख आयतें हैं जिनका हुक्म मंसूख हो चुका है और उतनी ही आयते नासिखा भी है जिन से पहला हुक्म मंसूख हुआ,मतलब ये कि शुरू इस्लाम में इनका हुक्म दिया गया और बाद में इस हुक्म को खत्म कर दिया गया और इसकी जगह दूसरा हुक्म आ गया,सबकी तफसील काफी लम्बी हो जायेगी सिर्फ याद रखने के लिए 2 आयत का ज़िक्र करता हूं पहली तो सूरह काफिरून जिसमे लकुम दीनुकुम वले यदीन की तिलावत अब भी बाकी है मगर इसका हुक्म मंसूख है और आयते रज्म जो कि मंसूख हो चुकी है यानि उसकी तिलावत बाकी नहीं रही मगर उसका हुक्म अब भी बाकी है यानि अगर शादी शुदा ज़ानी ज़िना कर ले तो उन्हें पत्थर मार मार कर मार डाला जाये*_

_*📕 तफसीरे अहमदी,सफह 14*_

_*क़ुर्आन में 14 सवालात ऐसे हैं जो पूछे तो गए हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम से मगर उसका जवाब आपकी तरफ से रब ने दिया,जिनमे से 8 तो सूरह बक़र में हैं*_

_*1. रब कहां है*_

_*2. चांद क्यों घटता बढ़ता है*_

_*3. क्या खर्च करें और किस पर करें*_

_*4. खर्च की मिक़्दार क्या हो*_

_*5. माहे हराम में लड़ना क्यों मना है*_

_*6. शराब और जुए का क्या हुक्म है*_

_*7. यतीम का माल अपने माल में मिलाने का क्या हुक्म है*_

_*8. हैज़ यानि m.c का क्या हुक्म है*_

_*9. सूरह मायदा में है कि क्या क्या चीज़ें हलाल है*_

_*10. सूरह इंफाल में है कि माले गनीमत का मालिक कौन है*_

_*11. सूरह बनी इस्राईल में है कि रूह क्या है*_

_*12. सूरह कहफ में है कि सिकंदर ज़ुलक़रनैन कौन थे*_

_*13. सूरह ताहा में है कि क़यामत के दिन पहाड़ों का क्या होगा*_

_*14. सूरह नाज़ियात में है कि क़यामत कब आयेगी*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 197*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 7*_
―――――――――――――――――――――

_*क़ुर्आन में 114 सूरह हैं जिनमे 83 मक्का में नाज़िल हुई और 31 मदीना में,मक्का में नाज़िल होने वाली सबसे पहली सूरह सूरह इक़रा है और सबसे आखिर में सूरह मोमेनून और बाज़ ने सूरह अंकबूत को आखिरी बताया है और मदीना में नाज़िल होने वाली सबसे पहली सूरह सूरह मुतफ्फेफीन और आखिरी सूरह सूरह बराअत है जबकि इब्ने हजर की रिवायत है कि मदीना में नाज़िल होने वाली पहली सूरह सूरह बक़र है और वहीं तफसीरे नस्फी में सूरह क़द्र को पहली सूरह कहा गया है*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 33/64*_
_*📕 तफसीरे सावी,जिल्द 1,सफह 3*_

_*क़ुर्आन की 6 सूरतें है तो रात में नाज़िल हुई जिनमे सूरह इनआम सूरह मरियम सूरह मुनाफेक़ून सूरह मुरसेलात सूरह फलक़ और सूरह नास है*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 28*_

_*पूरे क़ुर्आन का नुज़ूल मक्का मुकर्रमा या मदीना तय्यबह में ही हुआ मगर सूरह बक़र की आखिरी 2 या 3 आयतें शबे मेराज में बगैर किसी वही के डायरेक्ट हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम पर नाज़िल हुई इसके अलावा 3 या 4 आयतें और भी हैं जिनका नुज़ूल ना तो आसमान में हुआ और ना ज़मीन पर बल्कि ये फिज़ा में ही नाज़िल हुई*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 31*_

_*रात में नाज़िल होने वाली आयतों की तादाद 7 है और अलस सुबह नाज़िल होने वाली आयतें 2 हैं और हालते सफर में नाज़िल होने वाली आयतों की तादाद 39 है जबकि गारे हिरा में सूरह अलक़ की शुरू की 5 आयतें और गारे मिना में पूरी सूरह मुरसेलात नाज़िल हुई*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 28-35*_

_*क़ुर्आन की 7 सूरह ऐसी हैं जो इससे पहले भी दूसरे अम्बिया पर नाज़िल हुई जिनमे सूरह आला हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम पर सूरह नज्म हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम पर इसी तरह सूरह आले इमरान तौरैत शरीफ में तैबा के नाम से सूरह कहफ तौरैत शरीफ में हायला के नाम से सूरह क़मर तौरैत शरीफ में अलमुबिदाह के नाम से सूरह मुल्क तौरैत शरीफ में अलमानिया के नाम से और सूरह यासीन तौरैत शरीफ में अतअमा के नाम से नाज़िल हुई इसके अलावा 14 आयतें भी हैं जो दीगर अम्बियाये किराम पर नाजिल हुई थीं और क़ुर्आन मुक़द्दस का वो हिस्सा जो सिवाए हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम के किसी और पर नाज़िल ना हुआ वो सूरह फातिहा आयतल कुर्सी व सूरह बक़र की आखिरी 2 आयतें हैं*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 51-73*_
_*📕 मदारेजुन नुबूवत,जिल्द 1,सफह 228*_

_*सूरह नज्म वो पहली सूरह है जिसका ऐलान हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने सबसे पहले मक्का में किया और यही वो सूरह है जिसमे आयते सज्दा पहली बार नाज़िल हुई और जब आयते सज्दा नाज़िल हुई तो मस्जिदे हराम में हर मुसलमान और काफिर सब ही सजदे में चले गए सिवाये कुछ काफिरों के जिनमे वलीद बिन मुग़ीरह या उबई बिन खल्फ या उतबा बिन रबिया भी था*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 1,सफह 35*_
_*📕 मदारेजुन नुबूवत,जिल्द 2,सफह 65*_

_*यहां एक मसला भी समझ लीजिये कि हर वो नमाज़ जिसमे आहिस्ता क़िरात की जाती है मसलन ज़ुहर व अस्र और नमाज़े जुमा व ईदैन में आयते सज्दा का पढ़ना मकरूह है यानि बेहतर नहीं*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 8*_
―――――――――――――――――――――

_*सूरह मुजादला की आयत नंबर 12 जिसका तर्जुमा ये है कि ऐ ईमान वालो जब तुम रसूल से कोई बात आहिस्ता अर्ज़ करना चाहो तो अपनी अर्ज़ से पहले कुछ सदक़ा दे लो तो इस आयत पर अमल करने का मौक़ा सिवाये मौला अली रज़ियल्लाहु तआला अन्हु के किसी और को ना मिला,वाक़िया और इसका शाने नुज़ूल ये है कि जब मालदार सहाबी हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम की बारगाहे नाज़ में अपना अरीज़ा लेकर आते तो काफी दराज़ वक़्त ले लिया करते जिससे कि गरीब सहाबियों को वक़्त कम मिलने लगा इस पर ये आयत नाज़िल हुई कि नबी से कुछ भी पूछने के लिए पहले सदक़ा करो तो मौला अली रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने 1 दरहम सदक़ा किया और 10 सवाल पूछे,वो सवाल जवाब कुछ इस तरह हैं..*_
_*(1) वफा क्या है फरमाया तौहीद और उसकी शहादत देना*_
_*(2) फसाद क्या है फरमाया कुफ्रो शिर्क*_
_*(3) हक़ क्या है फरमाया इस्लाम और क़ुर्आन और विलायत जब तुझे मिले*_
_*(4) हीला क्या है फरमाया तर्के हीला*_
_*(5) मुझ पर क्या लाज़िम है फरमाया अल्लाह और उसके रसूल की इताअत*_
_*(6) दुआ कैसे मांगू फरमाया सिद्क़ यक़ीन के साथ*_
_*(7) क्या मांगू फरमाया आक़बत*_
_*(8) अपनी निजात के लिए क्या करूं फरमाया हलाल खा और सच बोल*_
_*(9) सुरूर क्या है फरमाया जन्नत*_
_*(10) राहत क्या है फरमाया अल्लाह का दीदार,आप जब ये सवाल पूछ चुके तो इस आयत का हुक्म मंसूख हो गया यानि रुख्सत मिल गई तो अब इस पर अमल करने का मौका किसी के पास ना था*_

_*ⓩ अगर चे हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम से सवाल पूछने से पहले सदक़ा करने का हुक्म मंसूख हो गया हो मगर इतना तो साबित हो गया कि किसी काम से पहले सदक़ा करना बेहतर बल्कि बेहद फायदेमंद है,तो हम सुन्नियों के यहां ग्यारहवीं तोशा खिचड़ा कूंडा शरबत मलीदा मज़ारो पर शीरीनी वगैरह ले जाना ये सब सदक़ये नाफिला ही है जो कभी अपनी अर्ज़ से पहले और कभी शुक्राने में अदा किया जाता है*_

_*📕 खज़ाएनुल इरफान,ज़ेरे आयत*_

_*सूरह फातिहा के 27 नाम हैं*_

_*📕 अलइतकान,जिल्द 1,सफह 70*_
_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 1,सफह 47*_

_*क़ुर्आन में 9 फरिश्तों के नाम मौजूद हैं जिनकी तफसील हस्बे ज़ैल है*_

_*जिब्रील*_
_*मीकाईल*_
_*हारूत*_
_*मारूत*_
_*रअद - ये बादलों पर हुक्मरां है*_
_*बर्क़*_
_*मालिक - दारोगये जहन्नम*_
_*सजल - ये आमाल नाम पर मुअक्किल हैं*_
_*क़ईद - इसके अलावा 3 और नाम हैं जिनमे इख्तेलाफ पाया जाता है*_

_*📕 अलइतकान,जिल्द 2,सफह 170*_

_*क़ुर्आन के अलावा हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम हदीस भी लेकर आया करते थे,क़ुर्आन व हदीस में फर्क ये है कि क़ुर्आन वहिये मतलू व जलि यानि तिलावत की जाने वाली वही है और हदीस गैर मतलू व खफी यानि गैर तिलावत वाली वही है*_

_*📕 मवाहिबुल लदुनिया,जिल्द 2,सफह 69*_

_*वही को लिखने के लिए हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम की बारगाह में 13 कातिब थे चारों खलीफा, आमिर बिन फहीरा, अब्दुल्लाह बिन अरक़म, उबई बिन कअब, साबित बिन क़ैस, खालिद बिन सईद, हंज़ला बिन रबिया, ज़ैद बिन साबित, अमीर मुआविया, शरजील बिन हसन रिज़वानुल्लाहि तआला अलैहिम अजमईन*_

_*📕 अननिहाया,सफह 15*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 9*_
―――――――――――――――――――――

_*हज़रत मुहीउद्दीन इब्ने अरबी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु का क़ौल है कि क़ुर्आन में 70,000 उलूम हैं*_

_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 210*_

_*क़ुर्आन में तमाम सूरतों की तरतीब हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने खुद फरमाई सिवाये सूरह इंफाल के,इसको हज़रत उस्मान गनी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने अपने इज्तेहाद से सूरह एराफ के बाद और सूरह तौबा से पहले रखा और सूरह तौबा के शुरू में बिस्मिल्लाह शरीफ ना लिखना भी आपका इज्तेहाद ही था,इस पर हज़रत अब्दुल्लाह इब्ने अब्बास रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने आपसे 2 सवाल किये पहला ये कि सूरह एराफ और सूरह तौबा दोनों की आयतें 100 से ज़्यादा हैं और सूरह इंफाल में 75 आयतें तो आपने इस छोटी सूरह को दोनों के बीच क्यों रखा दूसरा हर सूरह से पहले आपने बिस्मिल्लाह शरीफ लिखवाया मगर सूरह तौबा से पहले नहीं लिखा गया इसकी क्या वजह है तो हज़रत उस्मान गनी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि मुझे इसमें शुबह हो गया कि सूरह इंफाल और सूरह तौबा कहीं एक ही सूरह ना हो क्योंकि दोनों के मज़ामीन काफी मिलते जुलते हैं इसलिए मैंने इंफाल को तौबा से मिला दिया और चुंकि शुबह था इसलिए दोनों के अलग अलग नाम रख दिए मगर बीच में बिस्मिल्लाह शरीफ ना लिखी*_

_*📕 क्या आप जानते हैं,सफह 228*_

_*क़ुर्आन में मौला शहद की मक्खी और हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम की मां के बारे में फरमाता है कि अल्लाह ने उनकी तरफ वही की तो ये वही इलहाम की सूरत में थी,अब नबियों पर जो वही होती है उसकी 3 सूरतें हैं पहला बिना फरिश्तों के बिज़्ज़ाते खुद अल्लाह के कलाम को सुन्ना जैसा कि हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम ने कोहे तूर पर और हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने मेराज शरीफ में कलामे रब्बानी सुना दूसरा फरिश्तों के ज़रिये कलाम का आना और तीसरा नबियों के दिलों में कलाम का माने इल्क़ा कर देना यानि बिना किसी ज़रिये के खुद बखुद उनको मालूम हो जाना या ख्वाब के ज़रिये बताना*_

_*📕 उम्दतुल क़ारी,जिल्द 1,सफह 47*_
_*📕 तकमीलुल ईमान,सफह 41*_

_*इस्लामी महीनों में सिर्फ रमज़ान मुबारक का ज़िक्र सराहतन क़ुर्आन में आया है*_

_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 2,सफह 217*_

_*इब्लीस जिन्नो की जिंस से था तो जिन्नों में से सिर्फ इब्लीस का नाम ही क़ुर्आन में आया है*_

_*📕 अलइतकान,जिल्द 2,सफह 181*_

_*क़बीलों में से 7 क़बीलों के नाम मज़कूर हैं.!*_
_*1. याजूज*_
_*2. माजूज*_
_*3. आद*_
_*4. समूद*_
_*5. मदयन*_
_*6. क़ुरैश*_
_*7. रूम.*_

_*इसी तरह 7 क़ौमो का भी ज़िक्र है..!*_
_*1. क़ौमे नूह*_
_*2. क़ौमे लूत*_
_*3. क़ौमे तबअ*_
_*4. क़ौमे इब्राहीम*_
_*5. क़ौमे मदयन*_
_*6. क़ौमे समूद*_
_*7. असहाबुल उख्दूद*_

_*📕 अलइतकान,जिल्द 2,सफह 181*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 10*_
―――――――――――――――――――――

_*अम्बिया अलैहिस्सलाम के अलावा कुछ मोमिनो के नाम भी क़ुर्आन में ज़िक्र हुये हैं उनकी तफसील हस्बे ज़ैल है*_

_*1 - इमरान - हज़रत इमरान नाम के 2 बुज़ुर्ग गुज़रे हैं पहले इमरान बिन यसहर बिन फाहिस बिन लावा बिन याक़ूब ये इमरान हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम के वालिद हैं,और दूसरे हैं इमरान बिन मासान ये हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम के नाना हैं यानि हज़रत मरियम रज़ियल्लाहु तआला अन्हा के वालिद हैं और क़ुर्आन में इन्ही दूसरे इमरान का ज़िक्र है,दोनों इमरान के बीच 1800 साल का फासला है*_

_*2 - तबअ - ये भी एक नेक शख्स थे*_

_*3 - लुक़मान - हज़रत लुकमान हकीम के बारे में बाज़ उल्मा नुबूवत के कायल हैं मगर मुत्तफिक़ यही है कि आप एक बकमाल बुज़ुर्ग आलिम व मुफ्ती थे मगर नबी नहीं थे,आपने 1000 साल की उम्र पाई और 4000 अम्बिया से मुलाकात का शर्फ भी हासिल किया है*_

_*4 - याक़ूब - सूरह मरियम के शुरू में जिन याक़ूब का ज़िक्र है वो हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम के वालिद नहीं हैं बल्कि कोई दूसरे याक़ूब हैं जो कि हज़रत ज़करिया अलैहिस्सलाम के मोरिसे आला हैं*_

_*5 - तालूत - आप बनी इस्राईल के बादशाह थे,जब तालूत का मुकाबला जालूत से हुआ तो तालूत की क़ौम जालूत की जसामत को देखकर घबरा गई क्योंकि वो बहुत ही बड़े कद का और ताकतवर इंसान था,तब तालूत ने अपने लश्कर में ऐलान करवाया कि जो शख्स जालूत को क़त्ल करेगा उससे मैं अपनी बेटी का निकाह कर दूंगा और आधा मुल्क भी उसी को दे दूंगा मगर कोई भी तैयार ना हुआ,फिर तालूत ने अपने नबी हज़रत शमवील अलैहिस्सलाम की बारगाह में इस्तेगासा किया कि आप ही दुआ करें जब उन्होंने दुआ की तो उनको बताया गया कि हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम जालूत का क़त्ल करेंगे,तब हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम की तलाश हुई और आपको जालूत के मुकाबले में भेजा गया जब आप जालूत के सामने आये तो आपने कपड़े में पत्थर रखकर उसे घुमा कर जो फेंका तो वो पत्थर जालूत के सर को चीरता हुआ निकल गया और वो वहीं ढेर हो गया,फिर तालूत ने हस्बे वादा आपका निकाह अपनी बेटी से कर दिया और आधा मुल्क भी आपको दे दिया बाद वफात तालूत के तमाम मुल्क पर हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम की सल्तनत क़ायम हो गई*_

_*6 - ज़ैद बिन हारिसा - ये सहाबिये रसूल हैं और तमाम सहाबियों में सिर्फ हज़रत ज़ैद बिन हारिसा रज़ियल्लाहु तआला अन्हु का नाम ही क़ुर्आन के सूरह अहज़ाब में आया है*_

_*7 - मरियम - औरतों में हज़रते मरियम रज़ियल्लाहु तआला अन्हा का नाम ही क़ुर्आन में आया है*_

_*📕 तफसीरे सावी,जिल्द 1,सफह 136*_
_*📕 ज़रक़ानी,जिल्द 3,सफह 305*_
_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 2,सफह 180*_
_*📕 जलालैन,हाशिया 3,सफह 393*_

_*काफिरों में से कुछ का नाम क़ुर्आन में सराहतन ज़िक्र हुआ है जैसे कारून जालूत हामान बुशरा आज़र अन्निसा*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 2,सफह 181*_

_*जारी रहेगा......*_
*______________________________________*


            _*आसमानी किताबें हिस्सा - 11*_
―――――――――――――――――――――

_*कुछ बुतों के नाम क़ुर्आन में मज़कूर हैं..!*_
_*01. वुद*_
_*02. सुवा*_
_*03. यग़ूस*_
_*04. यऊक़*_
_*05. नस्र*_
_*06. लात*_
_*07. उज़्ज़ा*_
_*08. मन्नात*_
_*09. रज्ज़*_
_*10. ज़ब्त*_
_*11. ताग़ूत*_
_*12. रिशाद*_
_*13. बअल*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 2,सफह 181*_

_*इन शहरों का नाम भी क़ुर्आन में आया है..!*_
_*01. बका यानि मक्का*_
_*02. मदीना*_
_*03. बद्र*_
_*04. हुनैन*_
_*05. मिस्र*_
_*06. बाबुल*_
_*07. अलाईका*_
_*08. लईका*_
_*09. अर्रक़ीम*_
_*10. हिर्द*_
_*11. हजर*_
_*12. अलकहफ*_
_*13. जम'आ*_
_*14. नक़आ*_
_*15. सरीम*_
_*16. ज़जर*_
_*17. ताग़िया*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 2,सफह 182*_

_*कुछ पहाड़ों का भी ज़िक्र है..!*_
_*01. उहद*_
_*02. मशअरुल हराम*_
_*03. तूर*_
_*04. अहक़ाफ*_
_*05. जूदी*_
_*06. क़ाफ*_
_*07. तुवा*_
_*08. अलइरम*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 2,सफह 182*_

_*चार सय्यारों का नाम है..!*_
_*01. शम्स*_
_*02. क़मर*_
_*03. तारिक़*_
_*04. शोअरा*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 2,सफह 183*_

_*आखिरत के इन मकानों का तज़किरा है..!*_
_*01. फिरदौस*_
_*02. इल्लीन*_
_*03. कौसर*_
_*04. सलसबील*_
_*05. तस्नीम*_
_*06. सिज्जीन*_
_*07. सऊद*_
_*08. ग़ई*_
_*09. मोबिक*_
_*10. वैल*_
_*11. सईर*_
_*12. आसाम*_
_*13. सहाक़*_
_*14. सईल*_
_*15. फलक़*_
_*16. यहमूम*_

_*📕 अलइतक़ान,जिल्द 2,सफह 183*_

_*महीनो में सिर्फ रमज़ान का नाम आया है*_

_*📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 2,सफह 217*_

_*सूरह कहफ की शुरू की 10 आयतों को जो याद करेगा वो दज्जाल के फितनो से महफूज़ रहेगा,जो एक मर्तबा सूरह यासीन शरीफ पढ़ेगा उसे 10 मर्तबा क़ुर्आन पढ़ने का सवाब मिलेगा,जिस तरह सूरह इखलास तिहाई क़ुर्आन के बराबर है उसी तरह सूरह काफिरून चौथाई और सूरह ज़िलज़ाल निस्फ क़ुर्आन के बराबर है,सूरह तकासुर का पढ़ना 1000 आयतों का सवाब रखता है,क़ुर्आन को ज़बानी पढ़ना 1000 दर्जा रखता है तो देखकर पढ़ना 2000 दर्जों के बराबर है*_

_*📕 मसाएलुल क़ुर्आन,सफह 292*_

_*जो क़ुर्आन सही पढ़ता हो मगर उसकी ज़बान आसानी से ना चलती हो यानि रुक रुककर पढ़ता है तो उसे दोगुना सवाब है*_

_*📕 मिश्कात,जिल्द 1,सफह 184*_

_*नमाज़ मे क़ुर्आन पढ़ना ग़ैर नमाज़ में क़ुर्आन पढ़ने से अफज़ल है*_

_*📕 मिश्कात,जिल्द 1,सफह 188*_

_*हदीस में है कि दिलों मे भी जंग लगता है उसे दूर करो मौत को याद करने और क़ुर्आन की तिलावत करने से*_

_*📕 मिश्कात,जिल्द 1,सफह 189*_

_*जब गुस्ल फर्ज़ हो उस वक़्त ज़बान से भी क़ुर्आन पढ़ना हराम है और बिना वुज़ू के क़ुर्आन को छूना या क़ुर्आन की कोई भी आयत कहीं भी लिखी हो उसे छूना हराम है*_

_*📕 मसाएलुल क़ुर्आन,सफह 294*_

_*किसी ने महज़ खैरो बरकत के लिये घर मे क़ुर्आन रखा है पढ़ता नही़ है तो इस पर कोई गुनाह नहीं है बल्कि उसकी नियत पर उसे सवाब मिलेगा*_

_*📕 मसाएलुल क़ुर्आन,सफह 295*_

_*लेटकर क़ुर्आन पढ़ने मे हर्ज़ नहीं मगर पैर सिमटे और और मुंह खुला होना चाहिये*_

_*📕 मसाएलुल क़ुर्आन,सफह 296*_

_*क़ुर्आन पढ़ने के दौरान कहीं जाते वक़्त क़ुर्आन बंद कर देना अदब है मगर ये सोचना कि खोलकर जायेंगे तो शैतान पढ़ेगा ये ग़लत और बे अस्ल है*_

_*📕 मसाएलुल क़ुर्आन,सफह 296*_

_*एक मजमे मे कई लोग बुलन्द आवाज़ से क़ुर्आन पढ़ें ये हराम है,सबको आहिस्ता पढ़ना चाहिये मगर इत्ना कि कोई शोर ना हो तो खुद सुन सके अगर युं पढ़ा कि सिर्फ होंठ हिला और आवाज़ बिल्कुल ना निकली तो ऐसे पढ़ने से ना तिलावत होगी और ना नमाज़*_

_*📕 मसाएलुल क़ुर्आन,सफह 296*_

_*क़ुर्आन मे जो कुछ है सब हक़ है मगर उसकी बाअज़ आयतें मोहकम है यानि हमारी समझ में आती है और बाअज़ मुताशाबा है जिनका पूरा मतलब अल्लाह और उसके रसूल सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के सिवा कोई नहीं जानता,लिहाज़ा उसको समझने की जुस्तुजू ना करें कि इसी में ईमान की सलामती है*_

_*📕 मसाएलुल क़ुर्आन,सफह 299*_

_*आलाहज़रत अज़ीमुल बरकत रज़ियल्लाहु तआला अन्हु का तर्जुमा किया हुआ क़ुर्आन मजीद कन्ज़ुल ईमान के नाम से उर्दु हिन्दी व इंग्लिश मे मौजूद है जो तर्जुमे के लिहाज़ से सब से ज़्यादा सही है,इसका मुताअला किया जाये*_

_*खत्म......*_
*______________________________________*

Al Waziftul Karima 👇🏻👇🏻👇🏻 https://drive.google.com/file/d/1NeA-5FJcBIAjXdTqQB143zIWBbiNDy_e/view?usp=drivesdk 100 Waliye ke wazai...