Showing posts with label इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़. Show all posts
Showing posts with label इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़. Show all posts

Sunday, August 26, 2018



        _*इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़*_
                           _*हिस्सा- 1*_
―――――――――――――――――――――

_*वैसे तो मैं इल्मे ग़ैबे मुस्तफा ﷺ पर सिर्फ कुरान की आयतों से पोस्ट बनाकर सेंड कर चुका हूं पर फिर भी कुछ सवाल मेरे पास आये जो हदीसो के ताल्लुक से था जिन्हें वहाबिया अक्सर सुन्नियो को दिखा दिखाकर कहते नज़र आते हैं कि अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो इन हदीसों का क्या मतलब है,पहले वो सवाल मुलाहज़ा फरमा लें*_

_*01). वहाबी कहता है कि बैरे मऊना के मुनाफिकों के कहने पर हुज़ूर ﷺ ने उनके साथ 70 सहाबा को क्यों भेजा जिन्हें उन लोगों ने शहीद कर दिया, अगर आपको ग़ैब होता तो आप ऐसा ना करते और अगर ऐसा है तो फिर उनको शहीद करने का इलज़ाम भी आपके सर पर है*_

_*02). वहाबी कहता है कि खैबर के रोज़ आपको ज़हर वाला गोश्त दिया गया जिसे आपने खा लिया अगर आपको ग़ैब होता तो आप ना खाते*_

_*03). वहाबी कहता है कि अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो आपको अपने मोज़े के अंदर का सांप होना मालूम होता*_

_*04.) वहाबी कहता है कि जब उम्मुल मोमेनीन सय्यदना आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु तआला अंहा पर तोहमत लगायी गयी तो हुज़ूर ﷺ 1 महीने तक खामोश क्यों रहे और परेशानी में मुब्तेला क्यों हुए अगर उन्हें ग़ैब होता तो उनकी बरा'अत ज़ाहिर फरमाते*_

_*05). वहाबी कहता है कि हुज़ूर ﷺ एक निकाह में तशरीफ ले गए वहां कुछ बच्चियां ये शेअर पढ़ रही थीं कि ये वो नबी हैं जो कल की बात जानते हैं तो आपने उन्हें मना फरमा दिया कि ऐसा ना कहो, अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो उन्हें मना न फरमाते*_

_*06) वहाबी कहता है कि खुद सय्यदना आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु तआला अंहा फरमाती हैं कि जो ये कहे कि हुज़ूर ﷺ ग़ैब जानते हैं वो झूठा है*_

_*07). वहाबी कहता है कि हौज़े कौसर पर कुछ लोग आयेंगे जिन्हें हुज़ूर ﷺ बुलायेंगे तो फरिश्ते अर्ज़ करेंगे कि या रसूल अल्लाह ﷺ ये मुनाफ़िक़ है तो हुज़ूर ﷺ उन्हें दुत्कार देंगे, अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो उन्हें पहले ही खबर हो जाती*_

_*08). वहाबी कहता है कि बुखारी शरीफ की रिवायत है हुज़ूर ﷺ फरमाते हैं कि मैं खुद नहीं जानता कि मेरे साथ क्या किया जायेगा, अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो हरगिज़ ऐसा ना कहते*_

_*09). वहाबी कहता है कि अज़्वाजे मुतहहरात के कहने पर आपने शहद को मगाफीर समझकर अपने ऊपर हराम कर लिया, अगर आप ग़ैब जानते तो हरगिज़ ऐसा ना करते*_

_*10). वहाबी कहता है कि हुज़ूर ﷺ ने किसी सहाबी को फलों की काश्त करने को कहा मगर उस साल फल पिछले साल से भी कम आये, अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब था तो ऐसा क्यों फरमाया*_

_*वग़ैरह वग़ैरह, और भी बहुत कुछ कहते हैं मगर मेरे ख्याल से अगर इनका जवाब दे दिया जाए तो बाकी सवाल का जवाब भी अपने आप ही अदा हो जायेगा, अब इन सबका जवाब भी पढ़ लीजिये*_

_*1). बेशक हुज़ूर ﷺ को बैरे मऊना वालों की मुनाफिक़त का इल्म था और ये भी खबर थी कि वो 70 सहाबा इकराम शहीद कर दिए जायेंगे मगर उनकी क़ज़ा टल नहीं सकती थी और यही मरज़िये इलाही थी और हुज़ूर ﷺ अपने खुदा की रज़ा पर राज़ी थे, और अगर थोड़ी देर के लिए वहाबियों की जिहालत भरी दलील मान भी ली जाए कि हुज़ूर ﷺ को ग़ैब नहीं था तो क्या माज़ अल्लाह खुदा को भी ग़ैब नहीं था, अरे जो खुदा बात बात में हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम को हुज़ूर ﷺ की बारगाह में भेज दिया करता था यहां तक की रिवायतों में आता है कि हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम 24000 मर्तबा मेरे आक़ा ﷺ की बारगाह में हाज़िर हुए हैं तो एक बार और भेज देता, हुज़ूर ﷺ नहीं जान रहे थे तो रब तो जान रहा था कि बैरे मऊना वाले मुनाफ़िक़ हैं और ये मुनाफ़िक़ 70 सहाबा को ले जाकर क़त्ल कर देंगे तो क्यों नहीं वही के ज़रिये अपने महबूब ﷺ को खबर दी, या माज़ अल्लाह वहाबियों का खुदा के बारे में भी यही अक़ीदा है कि वो भी ग़ैब नहीं जानता, क्योंकि उनकी इस दलील से तो यही ज़ाहिर हो रहा है कि माज़ अल्लाह खुदा को भी इल्म नहीं था और अगर मान लिया जाए कि खुदा को इल्म था जैसा कि हुज़ूर ﷺ को भी था, तो भी खुदा ने हुज़ूर ﷺ को सहाबा इकराम को उनके साथ जाने से क्यों नहीं रोका तो माज़ अल्लाह जो इलज़ाम नबी ﷺ पर लगाया गया कि उन्होंने जानबूझकर 70 सहाबा को क़त्ल करवा दिया अब वही इलज़ाम खुदा पर भी आयद हो जाता है कि उसने भी जानते हुए कि ये सहाबा शहीद हो जायेंगे फिर भी अपने महबूब ﷺ को खबर ना दी और उन्हें जाने से ना रोक, अब इसका जो जवाब वहाबी देगा वही जवाब हमारी तरफ से समझ ले*_

_*और राज़ी बरज़ाये इलाही वहाबियों की समझ में नहीं आता है तो अंधों को हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम का अपने मासूम बेटे हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम के गले पर छुरी चलाना याद कर लेते, क्या वहाबी का ये कहना है बाप ने बेटे पर ज़ुल्म किया अगर माज़ अल्लाह ज़ुल्म कहता है जब तो काफिर हुआ कि खुदा को ज़ालिम कहता है कि ये हुक्म खुदा का था और अगर इसको ज़ुल्म नहीं बल्कि मरज़िये इलाही कहता है तो यही मरज़िये इलाही उन 70 सहाबा की शहादत पर हुज़ूर ﷺ की भी थी*_

_*📕 जा'अल हक़,हिस्सा 1,सफह 124*_

_*2). और खैबर में उस गोश्त में ज़हर का भी आपको इल्म था मगर वही रज़ाये इलाही मक़सूद था,आपको ये भी इल्म था कि इसका असर अभी नहीं होगा बल्कि बवक़्ते वफात इसका असर लौटेगा और इसी ज़हर से मेरा विसाल होगा कि शहादत का मनसब भी आपकी ज़ात में जुड़ जाये*_

_*📕 ज़रक़ानी,जिल्द 2,सफह 242*_

_*अलहासिल किसी बात को ज़ाहिर ना करना ये नहीं माना जाता कि उसको उस बात का इल्म भी नहीं है,ये वहाबियों की कमज़र्फी है कि वो हुज़ूर ﷺ के सुकूत को उनके इल्म की नफी करार देते हैं*_

_*जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


        _*इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़*_
                           _*हिस्सा- 2*_
―――――――――――――――――――――

_*03). वहाबी कहता है कि अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो आपको अपने मोज़े के अंदर का सांप होना मालूम होता*_

_*03). वाक़िया ये है कि एक मर्तबा ﷺ हुज़ूर वुज़ु फरमा कर उठे और अपना मोज़ा पहनना चाहा, इत्तेफाक से उस मोज़े में एक सांप छिपकर बैठा था आपने ख्याल नहीं किया और उसे पहनना ही चाहा कि अचानक एक चील उड़ती हुी आयी और आपके हाथों से वो मोज़ा लेकर उड़ गयी, अब वहाबी को तो बस मौक़ा चाहिए कि कैसे हुज़ूर ﷺ के ग़ैब का इनकार करे सो इसको भी दलील के तौर पर पेश कर देता है कि देखो अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो वो मोज़ा क्यों पहनते और आधी अधूरी हदीस सुनाकर मुसलमानो को बहकाता फिरता है,अब आगे का भी किस्सा भी सुन लीजिए जिसे हज़रते अल्लामा जलालउद्दीन रूम रज़ियल्लाहु तआला अन्हु अपनी किताब मसनवी शरीफ जिल्द सोम में फरमाते हैं कि उसके बाद हुज़ूर ﷺ ने उस चील को बुलाया और पूछा कि क्या तुझे ग़ैब का इल्म है तो वो फरमाती है कि नहीं हुज़ूर मुझे हरगिज़ ग़ैब का इल्म नहीं मगर बात ऐसी है कि जब मैं उड़ते हुए आपके ऊपर से गुजरी तो आपके सर से लेकर आसमान तक एक नूर की लहर दौड़ रही थी जब मैं उसमे से गुज़री तो मुझे आपके मोज़े के अंदर का सांप नज़र आ गया, तो हुज़ूर फरमाते हैं कि बेशक तूने सच कहा मैं इस वक़्त खुदा की याद में महव था जिसकी वजह से मेरा ख्याल इस तरफ नहीं गया*_

_*📙 बुज़ुर्गो के अक़ीदे, सफह 287*_

_*वहाबी ने ये तो पढ़ लिया कि हुज़ूर ﷺ ने मोज़े के अंदर का सांप नहीं देखा मगर ये पढने से अंधा हो गया कि हुज़ूर ﷺ के सर पर से एक परिंदा भी अगर गुज़र जाए तो वो भी ग़ैबदां हो जाता है तो फिर हुज़ूर ﷺ के इल्म का क्या कहना*_

_*खैर ये जान लीजिये कि इंसान की तीन हालतें होती हैं जहल, निसयान और ज़हूल*_

_*जहल 👉🏻 यानि किसी बात का इल्म न होना इससे अम्बिया इकराम पाक हैं*_

_*निसयान 👉🏻 यानि किसी बात का इल्म तो है मगर भूल गया अहकामे इलाही में अम्बिया से ये भी मुहाल है*_

_*ज़हूल 👉🏻 यानि किसी बात का इल्म तो है मगर उस वक़्त उसकी तरफ तवज्जोह नहीं, इसको युं समझिए कि क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि कहीं बाहर जाने की जल्दी में कुछ ढूंढ रहे हैं और मिल नहीं रहा  है और आपने घर में क़यामत मचा रखी है मगर कोई आकर आपके सामने से ही वो चीज़ आपको उठाकर देता है और आपसे कहता है कि "सामने रखी है देख नहीं सकते" मेरे ख्याल से ये ऐसी चीज़ है जो अक्सर बेशतर इंसान के साथ होती रहती है तो क्या इससे ये साबित होता है कि इंसान उस वक़्त अंधा हो गया था जो सामने रखी चीज़ भी नहीं दिख रही थी, नहीं बल्कि इसका मतलब ये है कि हमारा सारा ध्यान जल्दी बाहर निकलने के ऊपर था इसी वजह से उसकी तरफ ख्याल नहीं गया, बस उसी तरह हुज़ूर ﷺ अपने खुदा के जलवे में उस वक़्त इस क़दर डूबे हुए थे कि आपको ख्याल ही नहीं गया कि मोज़े के अंदर सांप भी मौजूद है वरना मुहाल है कि हुज़ूर ﷺ को क़यामत की छोटी बड़ी सारी निशानियां तो मालूम हो मगर अपने मोज़े के अंदर सांप का होना मालूम ना हो*_

_*📕 जाअल हक़, सफह 122*_

_*जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


        _*इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़*_
                           _*हिस्सा- 3*_
―――――――――――――――――――――

_*04). वहाबी कहता है कि जब उम्मुल मोमेनीन सय्यदना आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु तआला अंहा पर तोहमत लगायी गयी तो हुज़ूर ﷺ 1 महीने तक खामोश क्यों रहे और परेशानी में मुब्तेला क्यों हुए अगर उन्हें ग़ैब होता तो उनकी बरा'अत ज़ाहिर फरमाते*_

_*04). वाक़िया ये है कि एक गज़वे से वापसी के वक़्त हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम एक जगह ठहरे, उम्मुल मोमेनीन सय्यदना आयशा सिद्दीक़ा रज़ियल्लाहु तआला अन्हा भी आपके साथ थी और ऊंट पर हौदज में सवार थीं,हौदज को ऊंट पर रखने और उतारने के लिए कुछ आदमी मखसूस थे पड़ाव पर उन्होंने हौदज को नीचे उतार दिया, आप रफए हाजत को तशरीफ ले गयीं मगर वापसी में आपका गले का हार टूटकर कहीं गिर गया और आप उसे तलाश करने में लग गयीं और आपको देर हो गयी, चूंकि उस वक़्त औरतें बहुत हल्की फुल्की हुआ करती थीं तो हौदज उठाने वालो को वजन का एहसास नहीं हुआ औए उन्होंने खाली हौदज उठाकर ऊंट पर रख दिया और सब चले गए, इधर जब उम्मुल मोमेनीन वापस आईं तो वहां किसी को ना पाया सख्त परेशान हुईं मगर ये सोचकर वहीं ठहर गयीं कि जब मुझे लोग हौदज में नहीं पाएंगे तो वापस यहीं आएंगे आप वहीं लेटी और सो गयीं, एक सहाबी हज़रत सफवान बिन मुअत्तल सलमी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु का ये काम था कि आप काफिले से कुछ पीछे चला करते थे कि जिसकी जो भी चीज़ छूट गयी हो आप उसे उठा लिया करें, आप जब उस मक़ाम पर पहुंचे तो उम्मुल मोमेनीन को देखा चूंकि आप परदे की आयत नाज़िल होने से पहले उनको देख चुके थे सो पहचान लिया फौरन आपने "इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजेऊन" पढ़ा आपकी आवाज़ से उम्मुल मोमेनीन उठ गयीं, आपने अपने ऊंट को बिठाकर उन्हें बिठा दिया और खुद महार थामकर पैदल चल पड़े और अगली मंज़िल पर काफिले में शामिल हो गए, मगर मुनाफिकों का सरदार अब्दुल्लाह बिन उबई को मौका मिल गया और उसने आप पर तोहमत लगाना शुरू कर दिया पर हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम एक महीने तक खामोश रहे और अपनी तरफ से उम्मुल मोमेनीन सय्यदना आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु तआला अन्हा की बरा'अत ज़ाहिर ना फरमाई*_

_*📕 बुखारी शरीफ, जिल्द 2, सफह 594*_

_*हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम की इसी खामोशी को वहाबी ग़ैब की नफी करार देता है कि अगर आपको ग़ैब होता तो आप उनकी बरा'अत ज़ाहिर फरमाते तो ये बात मैं पहले ही अर्ज़ कर चुका हूं कि किसी बात को ज़ाहिर ना करने का ये मतलब हरगिज़ नहीं हो सकता कि उसे उस बात का इल्म भी ना हो, आपकी खामोशी में क्या राज़ थे आईये देखते हैं*_

_*! हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम अच्छी तरह जानते थे कि आपकी बीवी पाक दामन है लेकिन अगर वो ये बात कह भी देते कि मेरी बीवी पारसा है तो क्या वो मुनाफिक़ मान लेते वो तो यही कह देते कि आप उनके शौहर हैं इसलिए उनकी तरफदारी कर रहे हैं इसी लिए आपने वही का इंतज़ार किया वरना गौर कीजिये कि खुद मेंबर पर जाकर फरमा रहे हैं कि "खुदा की कसम मैं अपनी अहिल्या के बारे में अच्छाई के सिवा कुछ नहीं जानता" यानि मेंबर पर खड़े होकर भी ये ज़ाहिर फरमा दिया था कि वो पाक दामन हैं ये मैं जानता हूं फिर ये कहना कि आपको इल्म नहीं था सरासर आपके क़ौल को झुठलाना है*_

_*! फिर उसी मेंबर पर ये फरमाना कि "उस शख्स के मुक़ाबले में तुममें से कौन मेरी मदद करेगा जिसने मेरी बीवी पर तोहमत लगायी" ये इस बात की सराहत है कि आपको पूरा इल्म था कि आपकी ज़ौजा पाक दामन है वरना आपको ज़र्रा बराबर भी अगर शक होता तो कभी भी साहबा इकराम से मदद तलब ना फरमाते*_

_*! इस दरमियान जो आप परेशन हुए वो एक फितरी बात है कि किसी की भी बीवी पर कोई इल्ज़ाम लगायेगा तो उसका परेशान होना लाज़िमी है अगर चे वो अपनी बीवी को कितनी भी अच्छी तरह जानता व पहचानता हो*_

_*! रही बात उम्मुल मोमेनीन से पूछना तो ये भी एक फितरी अमल है कि अगर आप ऐसा ना करते तो जो लोग आप पर इलज़ाम लगा रहे थे वो तो यही कहते कि कम से कम एक बार अपनी बीवी से भी तो पूछ लेते सो ये पूछना महज़ एक खाना पूरी थी*_

_*! एक नुक्ता ये भी ज़हन में रखें कि आखीर तक हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने उम्मुल मोमेनीन की बरा'अत लोगों में ज़ाहिर नहीं की बल्कि वही के आने के बाद ही सब कुछ साफ हुआ तो अर्ज़ करना ये है कि जब मौला ये जान रहा था कि मेरा महबूब उनकी बरा'अत ज़ाहिर ना करेगा जब तक कि मैं खुद उनकी बरा'अत ज़ाहिर ना करूं और हुआ भी ऐसा ही तो क्यों मौला ने पहले ही उनकी पाक दामनी का हुक्म सादिर ना फरमाया क्यों एक महीने के बाद वही भेजी क्या यहां वही सवाल खुदा की ज़ात पर भी नहीं आयद हो रहा है कि क्या उसे भी उम्मुल मोमेनीन की पाक दामिनी पर शक था या इस दौरान खुदा को भी ग़ैब का इल्म नहीं था, यक़ीनन यक़ीनन था तो फिर इंतज़ार क्यों करवाया इसमें हिकमत ये थी क़यामत तक के लिए औरतों पर ज़िना की तोहमत लगाने वालों के लिए सज़ाओं का नुज़ूल हुआ, जो कि औरतों के लिए बरक़त है वरना ज़रा ज़रा सी बात पर इल्ज़ाम तराशी होती फिर उम्मुल मोमेनीन ने जो सब्र किया उस पर किस क़द्र अज्र मिला ये तो मौला ही जानता है*_

_*📕 उम्महातुल मोमेनीन,सफह 40--51*_

_*अब इस बारे में सहाबा इकराम रिज़वानुल लाहे तआला अलैहिम अजमईन की कुछ गवाहियां भी पढ़ लें, याद रहे कि मशवरा करने से ये मुराद नहीं है कि आपको माज़ अल्लाह अपनी बीवी पर कोई शक था बल्कि सिर्फ इस बारे में उनका ख्याल क्या है ये पता चल सके*_

_*! हज़रते उमर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि या रसूल अल्लाह सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम जब खुदा को ये गवारा नहीं है कि आपके जिस्म पर नापाक मक्खी तक को बैठने दे तो वो ऐसी बुराई वाली औरत को कब आपकी ज़ौजियत में देगा मतलब ये कि वो पाक हैं*_

_*! हज़रते उसमान ग़नी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि जिसने आपके साये तक को ज़मीन पर पड़ने नहीं दिया वो माबूदे बरहक़ कब ये गवारा करेगा कि आपकी बीवी में ऐसी खराबी मौजूद हो*_

_*! हज़रते मौला अली रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि एक मर्तबा आपकी नालैन में कीचड़ लग गयी थी तो इतनी सी बात पर मौला ने जिब्रीले अमीन को भेजकर ये खबर दी कि आप नालैन उतार दें तो या रसूल अल्लाह सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम जब खुदा को ये गवारा नहीं है कि आप नजासत वाली नालैन तक पहनें तो अगर आपकी बीवी में कोई खराबी होती तो वो फौरन आपको वही के ज़रिये इत्तेला करता*_

_*📕 मदारिकालुत तंज़ील, जिल्द 2, सफह 135*_

_*! हज़रते उसामा रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि या रसूल अल्लाह सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम हम आपकी बीवी में सिवाए अच्छाई के कुछ नहीं जानते*_

_*! हज़रते बरीरा रज़ियल्लाहु तआला अन्हा जो कि उम्मुल मोमेनीन की खादिमा थीं वो फरमाती हैं कि खुदा की कसम मैंने उनमें कोई ऐब नहीं देखा सिवाए इसके कि वो कमसिनी में आटा गूंधकर सो जाती हैं और बकरी आकर खा जाती है*_

_*! उम्मुल मोमेनीन सय्यदना ज़ैनब बिन्त हजश रज़ियल्लाहु तआला अन्हा फरमाती हैं कि खुदा की कसम मैं बीबी आयशा को सिवाए अच्छाई के कुछ नहीं जानती हूं*_

_*📕 बुखारी शरीफ,जिल्द 2, सफह 596*_

_*! खुद हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम फरमाते हैं कि मुनाफिकों ने जिस मर्द का नाम लिया है यानि हज़रत सफवान बिन मुअत्तल सलमी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु मैं बिलकुल उसे अच्छा ही जानता हूं*_

_*📕 बुखारी शरीफ,जिल्द 2, सफह 595*_

_*इन सब बातों से साबित होता है कि हुज़ूर को ज़र्रा बराबर भी उम्मुल मोमेनीन की पाक दामिनी पर शक नहीं था बल्कि हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम की खामोशी की वजह सिर्फ और सिर्फ और सिर्फ ये थी कि खुदा वही के ज़रिये उनकी बरा'अत ज़ाहिर फरमाये और फिर वो दिन आया कि 1 नहीं 2 नहीं 3 नहीं बल्कि सूरह नूर में 18 आयतें आपकी पाक दामिनी पर नाज़िल हुई और क़ुरान ने खुद उनकी अज़मत का परचम बुलंद कर दिया कि क़यामत तक के लिए लोगों का मुंह बंद हो गया, शारेह बुख़ारी अल्लामा किरमानी अलैहिर्रहमा फरमाते हैं कि उम्मुल मोमेनीन की पाक दामिनी ऐसी क़तई व यक़ीनी है कि जो ज़र्रा बराबर इसमें शक करे काफिर है*_

_*📕 हाशिया बुखारी,जिल्द 2 , सफह 595*_

_*और फिर हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने मस्जिदे नब्वी में खुत्बा दिया और सूरह नूर की आयतें पढ़ी और उम्मुल मोमेनीन पर इलज़ाम लगाने वालो में जो लोग शामिल थे जिनमें हज़रते हस्सान इब्ने साबित हज़रते मिसतह बिन उसासा हज़रते हमना बिन्त जहश व मुनाफिक अब्दुल्लाह बिन उबई को हद्दे क़ज़्फ में 80 कोड़े मारे गए*_

_*📕 मदारेजन नुबूवत,जिल्द 2, सफह 163*_

_*आखिरी बात अगर फिर भी कुछ अक़्ल के कोढ़ियों को हुज़ूर ग़ैब दां नहीं नज़र आते तो बुखारी शरीफ कि इन 40 हदीसों पर क्या कहेंगे जो कि खास इल्मे ग़ैब के तअल्लुक़ से हैं, हर बात में बुखारी बुखारी चिल्लाने वाले कम से कम बुखारी की ही मान लें, उर्दू PDF बुक के लिये लिंक पर जायें, 👇🏻*_
zebnews.weebly.com

_*जारी रहेगा......*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


        _*इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़*_
                           _*हिस्सा- 4*_
―――――――――――――――――――――

_*05). वहाबी कहता है कि हुज़ूर ﷺ एक निकाह में तशरीफ ले गए वहां कुछ बच्चियां ये शेअर पढ़ रही थीं कि "ये वो नबी हैं जो कल की बात जानते हैं" तो आपने उन्हें मना फरमा दिया कि ऐसा ना कहो, अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो उन्हें मना ना फरमाते*_

_*05). सबसे पहली बात तो ये है कि बच्चियां किसी का लिखा हुआ शेअर पढ़ रही थीं ना कि उन्होंने वो शेअर खुद लिखा था, सवाल ये है कि ऐसा शेअर जिसमे ये कहा गया हो कि "ये वो नबी हैं जो कल की बात जानते हैं" क्या कोई काफिर या मुनाफिक लिखेगा, हरगिज़ नहीं,तो यक़ीनन किसी सहाबी ने ही लिखा होगा तो अब ये बताया जाये कि जिस सहाबी का ये अक़ीदा हो कि हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ग़ैब जानते हैं उन पर क्या हुक्म लगेगा, फिर हैरत की बात तो ये कि हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने ना तो शेअर की मज़म्मत की और ना ही शेअर बनाने वाले को बुरा कहा सिर्फ उन बच्चियों को मना फरमाया, क्यों, इसकी 4 वजहें हैं मुलाहज़ा फरमाइये*_

_*01). बतौर इनकिसारन आपने मना फरमाया इसको युं समझिए कि कोई हमारे ही सामने हमारी तारीफ करना शुरू कर दे तो हम क्या करेंगे ज़ाहिर सी बात है कि उससे कहेंगे "अरे हुज़ूर ये सब छोड़िये वही बात करिये जो कर रहे थे" तो यहां भी हुज़ूर ने इंकिसार में ही फरमाया*_

_*02). वो लड़कियां डफ बजा रहीं थीं जिसमें उन्होंने हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम को देखते ही ये शेअर पढ़ना शुरू कर दिया इसलिए भी आपने मना फरमाया कि नात के अशआर पढ़ने के लिए अदब की ज़रूरत है ना कि खेल कूद में उसे पढ़ा जाये*_

_*03). फिर उन लड़कियों ने मर्सिया के अशआर में मिलाकर ये शेअर पढ़ा था इसलिए भी आपने मना फरमाया कि ये मुनासिब नहीं*_

_*04). मिरकात व अशअतुल लमआत में यही मौजूद है कि इल्मे गैब खुदा के सिवा कोई नहीं जानता और हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम वो ही जानते हैं जो उन्हें खुदा ने बताया, इसलिए भी आपने ग़ैब की निस्बत अपनी तरफ करने को ना पसन्द फरमाया*_

_*📕 जाअल हक़,सफह 115*_

_*और अगर ये तशरीह सही नहीं है तो आंख के अंधे इन हदीसों के बारे में क्या कहेंगे*_

_*हज़रते उमर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि एक मर्तबा हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम हमारे दरमियान खड़े हुए और मखलूक़ की पैदाइश से लेकर जन्नतियों के जन्नत में और दोज़खियों के दोज़ख में जाने तक की तमाम खबर हमको दे डाली, तो जिसने इसे याद रखा उसे याद रहा और जो भूल गया सो भूल गया*_

_*📕 बुखारी,हदीस 2913*_
_*📕 मुस्लिम,जिल्द 3, हदीस 7158*_

_*हज़रत हुज़ैफा बिन यमान रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि दुनिया के खातमे तक जितने फितनो के क़ायदीन होंगे जिनकी तादाद 300 या उससे ज़ायद होगी उन सब फितनो के अलमबरदारो के नाम उनके बापों के नाम और कबीलों के साथ हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम हमको खबर दे चुके हैं*_

_*📕 अबु दाऊद,जिल्द 2, सफह 231*_

_*तो जो नबी क़यामत तक के सारे हालात से वाकिफ हैं जो ये भी जानते हैं कि कौन जन्नत में जायेगा और कौन जहन्नम में तो उनका किसी को ये मना फरमाना कि मुझको "ग़ैब दां" ना कहो तो ये मस्लेहत के तहत ही होगा और वो मस्लेहत क्या थी ये मैं ऊपर बयान कर चुका*_

_*जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


        _*इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़*_
                           _*हिस्सा- 5*_
―――――――――――――――――――――

_*06). वहाबी कहता है कि खुद सय्यदना आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु तआला अंहा फरमाती हैं कि जो ये कहे कि हुज़ूर ﷺ ग़ैब जानते हैं वो झूठा है*_

_*06). अगर वाक़ई इस हदीस का वही मतलब है जो कि वहाबी ने समझा है तब तो ये हदीस खुद वहाबियों के भी खिलाफ होगी क्योंकि वहाबी भी हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम के लिए बाज़ इल्मे ग़ैब तो मानता है जैसा कि खुद अशरफ अली थानवी ने अपनी किताब में लिखा है कि*_

_*आप (हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम) की ज़ाते मुक़द्दसा पर इल्मे ग़ैब का हुक्म किया जाना अगर बक़ौल ज़ैद सहीह हो तो दरयाफ्त तलब अम्र ये है कि उस ग़ैब से मुराद बाज़ ग़ैब हैं या कुल ग़ैब, अगर बाज़ उलूमे ग़ैबिया मुराद हैं तो इसमें हुज़ूर......*_

_*📕 हिफज़ुल ईमान,सफह 8*_

_*ये कुफ्रिया इबारत है जिसकी बिना पर अशरफ अली थानवी पर कुफ्र का फतवा लगा इसका पोस्ट मार्टम बाद में होगा, मगर इस रिवायत से ये साफ ज़ाहिर है कि कुछ ग़ैब तो वहाबी भी हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम के लिए मानता है, मगर उम्मुल मोमेनीन का क़ौल कुल ग़ैब की नफी कर रहा है जो कि बहुत सी क़ुरानी आयतो और हदीस के खिलाफ है,इसका सीधा साधा मतलब ये है कि आप इल्मे ग़ैबे ज़ाती की नफी फरमा रहीं हैं तो आपके कहने का मतलब अब ये हुआ कि "जो ये कहे कि हुज़ूर खुद से ग़ैब जानते हैं यानि बग़ैर खुदा के बताये तो वो झूठा है" और अगर ये तावील सही नहीं है तो इसका क्या जवाब होगा, पढ़िये*_

_*हज़रते अस्मा बिन्त अबू बक्र रज़ियल्लाहु तआला अन्हा फरमाती हैं कि मैं और हज़रते आयशा रज़ियल्लाहु तआला अन्हा हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम के पीछे सूरज ग्रहण की नमाज़ पढ़ रहे थे, नमाज़ के बाद हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने अल्लाह की हम्द की और फरमाते हैं कि "कोई चीज़ ऐसी नहीं थी जो मैंने ना देखी थी मगर आज इस जगह खड़े होकर देख ली यहां तक कि जन्नत और दोजख भी*_

_*📕 बुखारी,किताबुस सलात, हदीस 3501*_

_*ज़रा देखिये कि खुद हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम बयान कर रहे हैं कि मैंने यहां खड़े खड़े जन्नत और दोज़ख देख ली क्या जन्नत और दोज़ख को दुनिया में ही देख लेना ग़ैब नहीं और फिर किसके सामने फरमा रहे हैं खुद उम्मुल मोमेनीन सय्यदना आयशा सिद्दीक़ा रज़ियल्लाहु तआला अन्हा के सामने, अगर इसके बाद भी उम्मुल मोमेनीन ऐसा फरमाती हैं कि "जो ये कहे कि हुज़ूर ग़ैब जानते हैं तो वो झूठा है" तो उसका वही मतलब होगा जो मैं बयान कर चुका कि वो ग़ैबे ज़ाती का इन्कार कर रहीं हैं*_

_*अहले सुन्नत वल जमात का यही अक़ीदा है कि जो हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम के लिए एक ज़र्रा बराबर भी इल्मे ग़ैब ज़ाती जाने वो काफिर है,हमारा अक़ीदा यही है कि अल्लाह ने अपने महबूब सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम को इल्मे ग़ैब अता फरमाया और हर चीज़ का अता फरमाया, मौला तआला लोगों को सही पढ़ने और सही समझने की तौफीक़ अता फरमाये*_

_*जारी रहेगा......*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


        _*इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़*_
                           _*हिस्सा- 6*_
―――――――――――――――――――――

_*07). वहाबी कहता है कि हौज़े कौसर पर कुछ लोग आयेंगे जिन्हें हुज़ूर ﷺ बुलायेंगे तो फरिश्ते अर्ज़ करेंगे कि या रसूल अल्लाह ﷺ ये मुनाफिक हैं तो हुज़ूर ﷺ उन्हें दुत्कार देंगे, अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो उन्हें पहले ही खबर हो जाती*_

_*07). हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं कि तुम दुनिया में किसी से भी इस क़दर तकरार नहीं करोगे जितना कि एक कल्मा पढ़ने वाला अपने मुसलमान भाई को जहन्नम में जाते देखकर खुदा से तकरार करेगा, बन्दे अर्ज़ करेंगे कि मौला ये हमारे वो भाई हैं जो हमारे साथ नमाज़ पढ़ते थे रोज़ा रखते थे हज करते थे तूने उन्हें जहन्नम में क्यों डाल दिया तो मौला फरमाएगा कि अच्छा तुम जिन्हे पहचानते हो उन्हें निकाल लो, बन्दे जाकर उन्हें वहां से निकाल लायेंगे फिर मौला अर्ज़ करेगा अब जाकर उन्हें भी निकाल लाओ जिनके दिल में ज़र्रा बराबर भी ईमान हो बन्दे जाकर एक एक मोमिन को चुन चुनकर निकाल लायेंगे, फिर जहन्नम में सिर्फ काफिर ही काफिर रह जायेंगे*_

_*📕 बुखारी, जिल्द 6, हदीस 7001*_
_*📕 निसाई, जिल्द 8, सफह 112*_
_*📕 इब्ने माजा, जिल्द 1, सफह 23*_

_*सोचिये कि एक आम मुसलमान को कैसे पता कि कौन मोमिन है और कौन कफिर है मगर वो एक मुस्लमान को उसके चेहरे व आज़ा से पहचान रहा है और वो नबी जो सारे जन्नतियों को जानते हैं सारे जहन्नमियों को जानते हैं वो नहीं पहचानेंगे ये कैसे हो सकता है, हदीसे पाक पढ़िये*_

_*हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि एक दिन हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम हमारे दरमियान हाज़िर हुए तो आपके हाथों में 2 किताब थी, आपने पुछा कि क्या तुम लोग इस किताब के बारे में जानते हो तो सहाबा ने अर्ज़ किया कि या रसूल अल्लाह सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम आपके बग़ैर बताये हम नहीं जानते, तो आपने दाहिने हाथ की किताब की तरफ इशारा किया और फरमाया कि इसमें जन्नत में जाने वालों के नाम उनके बाप के नाम के साथ दर्ज हैं और आखिर में सबका टोटल भी कर दिया गया है कि अब उसमे कमी या ज़्यादती नहीं होगी, फिर बायें हाथ की किताब की तरह इशारा करते हुए फरमाया कि इसमें जहन्नम में जाने वालों के नाम उनके बाप के नाम के साथ दर्ज हैं और आखिर में सबका टोटल भी कर दिया गया है कि अब उसमे कमी या ज़्यादती नहीं होगी*_

_*📕 तिर्मिज़ी, जिल्द 2, सफह 36*_

_*किसी बात को जानना तो ये अलग बात हो गई मगर इसके बावजूद भी आप फरमाते हैं कि हम क़यामत में सबको पहचानते होंगे, फिर क़यामत में मोमिन की निशानी ये भी होगी कि उसके आज़ाये वुज़ू चमकते होंगे पेशानी पर सजदों के निशान मालूम होंगे नामये आमाल दाहिने हाथ में होगा वहीं काफिर व मुनाफिक की भी पहचान उनके चेहरे से ज़ाहिर होगी, इतनी सारी निशानियां होते हुए भी ये कहना कि हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम उनको नहीं पहचानेगे ये सख्त हिमाक़त ही है,हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम उन मुनाफिकों को यक़ीनन पहचानेगे मगर तअन के तौर पर उनको बुलाया जायेगा कि ये देखो ये हमारे मुख्लिस बन्दे हैं फिर फरिश्तों का बताना और हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम का उनको झिड़क कर भगाना दर असल उनकी तकलीफ को और बढ़ाना होगा, इसको युं समझिए कि आपके किसी मिलने जुलने वाले की शादी हुई और उसने आपको दावत में नहीं पूछा तो आपको तकलीफ तो होगी मगर सोचिये कि अगर वही आदमी आपको दावत देता और जब आप उसके घर पहुंचते तो वो सबके सामने आपकी बे इज़्ज़ती करके आपको भगा देता तब उस तकलीफ का अंदाज़ा लगाइये, मुनाफिकों को भी यही तकलीफ देने के लिए बुलाकर भगाया जायेगा और अगर ऐसा नहीं है तो जो फरिश्ते अल्लाह के हुक्म के खिलाफ ज़र्रा बराबर वर्ज़ी नहीं करते वो उन मुनाफिकों को हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम तक पहुंचने ही नहीं देते पहले ही भगा देते, बात कुछ नहीं है सिर्फ इतनी सी है इन वहाबियों के दिमाग में गोबर भरा हुआ है इसी लिए उन्हें सही और गलत की तमीज़ नहीं रह गई है*_

_*📕 जा'अल हक़, हिस्सा 1, सफह 119*_

_*जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


        _*इल्मे ग़ैब पर वहाबियों का ऐतराज़*_
                           _*हिस्सा- 7*_
―――――――――――――――――――――

_*08). वहाबी कहता है कि बुखारी शरीफ की रिवायत है हुज़ूर ﷺ फरमाते हैं कि मैं खुद नहीं जानता कि मेरे साथ क्या किया जायेगा, अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब होता तो हरगिज़ ऐसा ना कहते*_

_*08). हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि एक दिन हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम हमारे दरमियान हाज़िर हुए तो आपके हाथों में 2 किताब थी, आपने पुछा कि क्या तुम लोग इस किताब के बारे में जानते हो तो सहाबा ने अर्ज़ किया कि या रसूल अल्लाह सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम आपके बग़ैर बताये हम नहीं जानते, तो आपने दाहिने हाथ की किताब की तरफ इशारा किया और फरमाया कि इसमें जन्नत में जाने वालों के नाम उनके बाप के नाम के साथ दर्ज हैं और आखिर में सबका टोटल भी कर दिया गया है कि अब उसमे कमी या ज़्यादती नहीं होगी, फिर बायें हाथ की किताब की तरह इशारा करते हुए फरमाया कि इसमें जहन्नम में जाने वालों के नाम उनके बाप के नाम के साथ दर्ज हैं और आखिर में सबका टोटल भी कर दिया गया है कि अब उसमे कमी या ज़्यादती नहीं होगी*_

_*📕 तिर्मिज़ी, जिल्द 2, सफह 36*_

_*गौर करें कि वहाबी कहता है कि वो खुद अपना हाल नहीं जानते मगर हदीसे पाक से साबित है कि वो पूरी रूए ज़मीन के लोगों का हाल जानते हैं कि कौन जन्नती है और कौन जहन्नमी अब वहाबियों की इससे बड़ी जिहालत क्या होगी, रही बात क़ुरआन की उन आयतों या हदीस के उन अल्फाज़ों की तो उनका मतलब वही है जो मैं कई बार बता चुका हूं कि यहां ग़ैबे ज़ाती का इनकार है हुज़ूर ये फरमाते हैं कि मैं खुद अपनी ज़ात से ग़ैब का जानने वाला नहीं हूं बल्कि रब मुझे खबर देता है तो मैं जानता हूं, तो यही तो हम अहले सुन्नत वल जमात का अक़ीदा है वरना अगर ये अक़ीदा ना रखें तो कुरान की बीसों आयत और सैकड़ों हदीस का इंकार होगा*_

_*09). वहाबी कहता है कि अज़्वाजे मुतहहरात के कहने पर आपने शहद को मगाफीर समझकर अपने ऊपर हराम कर लिया, अगर आप ग़ैब जानते तो हरगिज़ ऐसा ना करते*_

_*09). तर्जुमा थानवी - ऐ नबी जिस चीज़ को अल्लाह ने आपके लिए हलाल किया है आप उसको अपने ऊपर क्यों हराम फरमाते हैं अपनी बीवियों की खुशनूदी के लिए*_

_*📕 पारा 28, सूरह तहरीम, आयत 1*_

_*खुदा जब दीन लेता है,*_
_*तो अक़्लें छीन लेता है.!*_

_*मुआमला ये था कि अस्र के बाद हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम अपनी बीवियों के पास थोड़ी थोड़ी देर के लिए जाते, एक दिन जब हज़रते हफ्शा बिन्त उमर रज़ियल्लाहु तआला अन्हा के घर गए तो उनके यहां कुछ लोगों ने शहद भेज दिया था जिसे उन्होंने हुज़ूर को पीने को दे दिया और आपको वहां कुछ देर लग गयी,ये बात हज़रते आइशा व हज़रते सौदा व हज़रते सफिया पर गिरां गुज़री और सबने आपस में ये तय किया कि जब हुज़ूर आएंगे तो हम लोग ये कहेंगे कि क्या आप मगाफीर खा कर आये हैं चूंकि मगाफीर एक बदबुदार चीज़ थी जो कि हुज़ूर को नापसंद थी इसलिए वो शहद को मगाफीर समझकर पीने से गुरेज़ करेंगे, अभी ये बात हो ही रही थी कि हुज़ूर तशरीफ लायें हज़रते आइशा ने चाहा कि हुज़ूर को बता दें मगर इससे पहले ही दूसरी अज़वाज ने मगाफीर खाने की बात कह दी फिर दूसरी ने भी यही कहा, तो हुज़ूर तो जानते ही थे कि मैं शहद पीकर आया हूं मगर चुंकि उनका दिल रखने के लिए आपने फरमाया कि ठीक है "मैं आइंदा कभी शहद नहीं पियूंगा" जिस पर ये आयत उतरी जिसमे मौला भी यही फरमाता है कि आप अपनी बीवियों की रज़ा के लिए क्यों शहद को अपने ऊपर हराम किये लेते हैं, अब इसमें ग़ैब और बे ग़ैब की बात कहां से आ गयी ये कोई वहाबी बताये*_

_*10). वहाबी कहता है कि हुज़ूर ﷺ ने किसी सहाबी को फलों की काश्त करने को कहा मगर उस साल फल पिछले साल से भी कम आये, अगर हुज़ूर ﷺ को ग़ैब था तो ऐसा क्यों फरमाया*_

_*10). चुंकि जिस हिसाब से वो सहाबी फलों की काश्त करते थे उसमे बहुत मेहनत थी तो हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने उन्हें मना किया कि इतने मेहनत की ज़रूरत नहीं है बल्कि उसे युंही छोड़ दो, खुदा की शान कि फल कम लगे जिसकी शिकायत लेकर वो सहाबी बारगाहे नब्वी में हाज़िर हुए तो आपने नाराज़गी का इज़हार करते हुए फरमाया कि अगर तुम सब्र नहीं कर सकते तो फिर अपने मुआमलात तुम खुद जानो मतलब ये था कि अगर वो सहाबी एक दो साल ये नुकसान बर्दाश्त कर लेते तो फ़िज़ूल मेहनत से बच जाते और उसी फन में उन्हें फौकियत हासिल हो जाती*_

_*📕 जाअल हक़, जिल्द 1, सफह 116*_

_*खत्म......*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Al Waziftul Karima 👇🏻👇🏻👇🏻 https://drive.google.com/file/d/1NeA-5FJcBIAjXdTqQB143zIWBbiNDy_e/view?usp=drivesdk 100 Waliye ke wazai...