Showing posts with label हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम. Show all posts
Showing posts with label हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम. Show all posts

Tuesday, August 28, 2018



            _*हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम*_
―――――――――――――――――――――

_*हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम का असली नाम इस्राईल है और याक़ूब से इसलिए मशहूर हुए कि याक़ूब अक़्ब से बना है जिसके मायने होते हैं एड़ी, चूंकि आपके साथ आपके एक भाई ईस भी पैदा हुए जिनकी एड़ी से आपके दोनों हाथ लगे हुए थे इसी लिए आपका लक़ब याक़ूब मशहूर हुआ,ईस के साथ एक और दिलचस्प बात ये हुई कि वो आप ही के साथ पैदा हुए आपके ही साथ उनका विसाल हुआ और आपकी क़ब्र में ही आपके साथ दफ्न किये गए*_

_*📕 तफसीरे नईमी, जिल्द 1, सफह 871*_
_*📕 खज़ाएनल इरफान, पारा 13, रुकू 5*_

_*आपके वालिद का नाम हज़रत इस्हाक़ अलैहिस्सलाम है आपके दादा हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और नाना हज़रत लूत अलैहिस्सलाम हैं*_

_*📕 तफसीरे नईमी, जिल्द 1, सफह 358*_

_*आपने 4 शादियां की जिनसे आपको 12 औलादें हुईं, उनके नाम हस्बे ज़ैल हैं यहूदा रुबील शमऊन लादी रियालून यशजर और दीनह ये 7 औलाद आपकी ज़ौजा लिया बिन्त लियान बिन फाहिर से हुई, दान और यफताली ज़लक़ह के बतन से, ज़ाद बलहतह के बतन से, और हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम और बिन्यामीन राहील के बतन से पैदा हुए*_

_*📕 तज़किरातुल अम्बिया, सफह 121*_

_*आप अपने 12 बेटों में सबसे ज़्यादा मुहब्बत हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम से करते थे क्योंकि आपको पता था कि इन्ही को आपके बाद नुबूवत मिलनी है और बिन्यामीन को इसलिए कि वो सबसे छोटे थे, इसी हसद की वजह से हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम के भाईयों ने हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम को आपके बाप से जुदा कर दिया जिनके फिराक़ में हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम 80 साल तक रोते रहे जिस से कि आपकी आंखों की रौशनी तक चली गई*_

_*📕 जलालैन, हाशिया 13, सफह 198*_

_*जब आपका विसाल हुआ तो हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम को बहुत ग़म लाहिक हुआ और आप पूरे मुल्क से हुक्मा व अतिब्बा को बुलवाकर आपको दिखाते रहे,इस तरह आपका जस्द मुबारक 40 दिनों तक युंही रखा रहा उसके बाद आपको दफनाया गया*_

_*📕 अलबिदाया, जिल्द 1, सफह 220*_

_*आपकी उम्र 145 साल हुई और आपको शहर जबरून में आपके आबा व अजदाद के पहलु में दफ्न किया गया*_

_*📕 खज़ाएनल इरफान, पारा 13, रुकू 5*_
_*📕 अलबिदाया, जिल्द 1, सफह 175*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Al Waziftul Karima 👇🏻👇🏻👇🏻 https://drive.google.com/file/d/1NeA-5FJcBIAjXdTqQB143zIWBbiNDy_e/view?usp=drivesdk 100 Waliye ke wazai...