Showing posts with label दाढ़ी के मसाइल. Show all posts
Showing posts with label दाढ़ी के मसाइल. Show all posts

Wednesday, October 24, 2018



                   _*Dadhi Ka Bayan*_
―――――――――――――――――――――

_*Ek Musht Se Kam Dadhi Rakhne Wala Shaks Agar Azaan Wa Takbeer Kahe To Uska Kiya Hukm Hai Kiya Uski Azaan Wa Takbeer Maani Jayegi*_

_*✍🏻Jawab:-*_

_*Daari Ko Ek Musht Se Kam Rakhne Wala, Fasiq E Moallin Hai, Aur Ulama E Ahle Sunnat Ka Is Par ittifaq Hai Ki Azan Fasiq Ko Dena Makruh.*_

_*Ise Roka Jaye, Azan Islam Ka Shiar Hai, To (Namaz Ke Waqt) Ke Dakhil Hone Ki ittila Qual Ki Maqbooliyat Ke Liye Zaruri Hai Ki, Qail (Kehne Wala, Murad Azan Kehne Wala) Musalman Aqil, Baligh Aur Aadil Ho, Aur Fasik Ki Khabar Deen Dari Me Etbar Ke Qabil Nahi, Jaisa Ki*_

_*📕 Durr E Mukhtar Jild:1 Safah: 46 Par Hai*_

*ویعاداذان کافر وفاسق*

_*(Yani, Kafir Fasiq Ki Azan Dohrai Jaye)*_

_*📕 Fatawa Razawiyya Jild:5 Safah: 377 Par Hai*_

_*“Agar Fasiq Ne Azan Di To Qana’at Na Karen, Balki Dobarah Musalman Mutaqqi Fir Azan De”*_

_*📕 Bahar E Shariat Jild: 1 Safah: 809 Par Hai*_

_*“Fasiq Chahe Aalim Ho Uski Azan Kehna Makruh Hai”*_

_*Ab Raha Ye Ki Fasiq Ne Azan De Di To Lotana Wajib Hai Ya Nahi, To Baz Ulama Ne Farmaya Ki Inki Azan Dohrana Wajib Hai Magar Sahi Yahi Hai Ki Inki Azan Ka Lotana Wajib Nahi Mustahab Hai, Aur Yahi Durr E Mukhtar Me Hai, Magar Yaad Rahe Jab Fasiq Azan De,  To Fir Doosra Koi Azan De, Ye Mustahab Hai, Wajib Nahi, Aur Agar Fir Azan Dene Se Fasad Ka Andesha Hai To Dosri Azan Bina Mic Ke Di Jaye, (Aur Yahi Behtar Hai)*_

_*Jaisa Ki Fatawa Faiz Ur Rasool Jild:1 Safah: 184 Par Fatawa Mustafawiya Ke Wahale Se Hai*_

_*“Fasiq Ki Azan Makru Hai, Magar De To Azan Ho Jayegi,”*_

_*“Aur Ye Jo Upar Jawab Guzra Ki Dohrai Jaye, Iska Matlab Hai, Dohrana Mustahab Hai”.*_

*وﷲ سبحانه وتعالى أعلمُ بالـصـواب*

_*🔊 Answared:- Sayyid Muhammad Sikander Warsi Sahab* (Delhi)_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Tuesday, September 25, 2018



          _*दाढ़ी और मूंछ का शर‌ई हुक्म*_
―――――――――――――――――――――

_*📚 हदीस शरीफ़*_

_*हुज़ूर नबी ए करीम सल्लललाहू तआला अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया*_
_*मुश्रेकीन (यानी जो अल्लाह के सिवा किसी और को ख़ुदा माने और उसकी पूजा करे जैसे हिन्दू व सिख़ वगैराह) की मुखालिफत करो (इस तरह के)*_

_*दाढ़ीयों को बढ़ाओ और मूंछों को कतरवाओ.*_

_*📕 बुखारी शरीफ जिल्द 2.सफा 875,*_

_*एक और रिवायत में है के मूंछों को खूब कम करो और दाढ़ीयों को बढ़ाओ,*_

_*📕 अनवारुल हदीस. सफ़ा 325)*_

_*📚 हदीस शरीफ़*_

_*हुज़ूर सल्लललाहू तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया जो अपनी मूंछ न काटे वो हममें से नहीं है(यानी हमारे तरीक़े के खिलाफ है.*_

_*📕 नसाई शरीफ़, जिल्द 2, सफा 274*_
_*📕 मिश्कात शरीफ़, सफा 381, हदीस शरीफ़*_

_*हुज़ूर सल्लललाहू तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया*_
_*मूंछें कटाओ और दाढ़ीयां बढ़ाओ (इस तरह) मजूसीयों (आग की पूजा करने वाला) की मुखालिफत करो.*_

_*📕 मुस्लिम शरीफ़, जिल्द 1, सफा 129*_

_*📍ज़रूरी मस‌अला*_

_*आज कल मुसलमानों ने दाढ़ी में तरह तरह का फ़ैशन निकाल रखा है अक्सर लोग बिल्कुल सफ़ाया कर देते हैं कुछ लोग सिर्फ ठोड़ी पर ज़रा सी  दाढ़ी रखते हैं ब‌अज़ लोग एक दो अंगुल दाढ़ी रखते हैं और अपने को मुत्तबा ए शरीअत (शरीअत का पाबंद) समझते हैं.*_

_*हालांके दाढ़ी का बिल्कुल सफ़ाया कराने वाले और दाढ़ी को एक मुस्त से कम रखने वाले दोनों शरीअत की नज़र में यकसां (एक जैसे) हैं,*_

_*📕 बहार ए शरीअत, हिस्सा 16, सफा 197.*_

_*बहार ए शरीअत मे है दाढ़ी बढ़ाना सुनन ए अम्बिया ए साबिकी़न से है,*_
_*दाढ़ी मुंडाना या एक मुस्त से कम करना हराम है,*_

_*📕 बहार ए शरीअत, मुसन्निफ़ शागिर्द व ख़लीफा ए आला हज़रत हुज़ूर अमजद अली (रज़ी अल्लाहु त‌आला अन्हुमा)*_

_*हज़रत शैख़ अब्दुल हक़ मुहद्दिस देहलवी रहमातुल्लाहि तआला अलैह फ़रमाते हैं*_

_*दाढ़ी मुंडाना हराम है और अंग्रेज़ों हिन्दुओं और क़लनंदरों का तरीक़ा है और दाढ़ी को एक मुस्त तक छोड़ देना वाजिब और जिन फ़ुक़हा ए उम्मत ने एक मुस्त दाढ़ी रखने को सुन्नत क़रार दिया है तो वो इस वजह से नहीं के उनके नज़दीक वाजिब नहीं बल्के इस वजह से के या तो यहां सुन्नत से मुराद दीन का चालू रास्ता है या इस वजह से के एक मुस्त का वुजूब हदीस शरीफ़ से साबित है, जैसा के  नमाज़ ए ईदैन को मसनून फ़रमाया हालांके नमाज़ ए ईदैन वाजिब है,*_

_*📕 अश्अतुल लम‌आत, जिल्द 1, सफा 212*_

_*दाढ़ी जब के एक मुस्त से कम हो तो उसको  काटना जिस तरह के ब‌अज़ मग़रिबी (West) और ज़नाने (Ledis) ज़नख़े (हिजड़े) करते हैं*_

_*किसीके नज़दीक हलाल नहीं और कुल दाढ़ी सफ़ाया करना ये काम तो हिन्दुस्तान के यहूदियों और ईरान के मजूसीयों का है,*_

_*📕 दुर्रे मुख़्तार माअ रद्दुल मोहतार जिल्द 2, सफा 116, 117*_
_*📕 बहरुर्राइक़ जिल्द 2 सफ़ा 280*_
_*📕 फतहहुल क़दीर जिल्द 2. सफ़ा 270*_
_*📕 तहतावी सफ़ा 411*_

_*✍🏻 मस‌अला*_

_*हद ए शर‌अ यानी एक मुस्त से कुछ ज़ाइद दाढ़ी रखना जाइज़ है लेकिन हमारे अइम्मा व जमहूर ए उल्मा के नज़दीक इसका तूल (लम्बाई) फ़ाहिश के जो हद ए तनासिब से ख़ारिज और बाइस ए अंगुश्त नुमाई हो मकरूह व न पसंदीदा है, (यानी एक मुस्त दो अंगुल से ज़्यादा दाढ़ी रखना जाइज़ नहीं है)*_

_*📕 लम्‌आतुज़्ज़ुहा*_

_*📝नोट:- मकसद सिर्फ और सिर्फ इस्लाह की है,, किसी का दिल दुखा हो तो माफ करना*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


                  _*दाढ़ी रखने की सुन्नतें*_
―――――――――――――――――――――

_*हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम फरमाते हैं कि मुशरेकीन की मुखालिफत करो यानि दाढ़ियों को बढ़ाओ और मूंछों को खूब कम करो*_

_*📕 बुखारी शरीफ, जिल्द 2, सफ़ह 875*_
_*📕 मुस्लिम शरीफ, जिल्द 1, सफ़ह 129*_
_*📕 तिर्मिज़ी शरीफ, जिल्द 2, सफ़ह 105*_

_*तमाम सुन्नतों में दाढ़ी 1 मुश्त तक बढ़ाने की सुन्नत इतनी क़वी है कि उलमा इकराम इसको वाजिब कहते हैं*_

_*📕 अशअतुल लमआत, जिल्द 1, सफ़ह 212*_

_*दाढ़ी बढ़ाना तमाम नबियों की सुन्नत है इसे मुंडाना या 1 मुश्त से कम करना हराम है,*_

_*📕 बहारे शरीयत, हिस्सा 16, सफ़ह 197*_

_*दाढ़ी जबकि 1 मुश्त से कम हो तो उसे काटना किसी इमाम यानि हनफ़ी, शाफई, मालिकी व हम्बली के नज़दीक जायज़ नहीं है और पूरी तरह से मूंड देना तो मुख़न्नस यानि हिजड़ों का और हिंदुस्तान के यहूदी और ईरान के मजूसियों का तरीक़ा है,*_

_*📕 दुर्रे मुख़्तार, जिल्द 2, सफ़ह 116*_
_*📕 बहरूर राईक़, जिल्द 2, सफ़ह 280*_
_*📕 फत्हुल क़दीर, जिल्द 2, सफ़ह 270*_
_*📕 तहतावी, सफ़ह 411*_

_*! हदीसे पाक में आता है कि " मन तशबबहा बेक़ौमेही फ़हुवा मिन्हुम " यानि जो जिस क़ौम से मुशाबहत रखेगा उसका हश्र उसी के साथ होगा, माज़ अल्लाह सुम्मा माज़ अल्लाह, अब हिंदुओं का तरीक़ा अपनाने वाले इसाईयों का तरीक़ा अपनाने वाले, मुसलमान होकर भी ग़ैरों की तरह नज़र आने वाले अपना अंजाम सोच लें कि,*_

_*उन्हें अपना हश्र किसके साथ करना है, मुसलमानों के साथ या माज़ अल्लाह काफिरों के साथ, अगर मेरी ये बात हलकी लग रही हो तो ये भारी दलील मुलाहज़ा कर लें,*_

_*हिक़ायत - जब मुगलों की हुकुमत ख़त्म हुई और ईस्ट इंडिया कंपनी का तसल्लुत हिंदुस्तान पर हुआ तो शहर लखनऊ उत्तर प्रदेश में अंग्रेज़ो का एक अफसर मुसल्लत किया गया, दफ्तर का सारा लेखा जोखा फ़ारसी में था जिससे उसे काफी दिक़्क़तें आनी शुरू हुई तो उसने एक मौलाना को तनख्वाह पर रख लिया जो फ़ारसी और इंग्लिश दोनों जानते थे, और जब दफ्तर में काम ना हो पाता तो वो अफसर उन्हें घर पर भी बुलाने लगा, अंग्रेज़ अफसर की एक बेटी थी जो निहायत ही खूबसूरत और ज़हीन के साथ साथ पारसा भी थी, इसाई होने के बावजूद अजनबियों से इतना पर्दा करती थी कि इसी लिए वो कभी चर्च न गयी थी, हमेशा सादगी के साथ घर में ही रहती थी*_

_*एक दिन मौलाना साहब को काम में काफी देर हो गयी और मग़रिब का वक़्त आ गया तो उन्होंने घर पर ही नमाज़ पढ़ने की इजाज़त चाही तो अफसर ने इजाज़त दे दी, मग़रिब की नमाज़ उन्होंने जहर यानी आवाज़ से पढ़नी शुरू की, इत्तेफ़ाक़ कमरे के बाहर से लड़की का गुज़र हुआ तो एक अजनबी आवाज़ और अजनबी कलाम सुनकर ठहर गयी और क़ुरान को ध्यान से सुनती रही, नमाज़ ख़त्म हो गयी मगर उसके दिल में कुरआन की लज़्ज़त बढ़ गयी, अब तो मौलाना साहब अक्सर मग़रिब की नमाज़ वहीँ अफसर के घर पर ही पढ़ लेते थे जिसे वो छिपकर सुनती रहती, उस लड़की के दिल में क़ुरान की अज़मत बैठ चुकी थी लिहाज़ा एक दिन उसने अपने बाप से फरमाइश की कि मुझे भी मौलाना साहब से पढ़ने की इजाज़त दे दीजिये, ये पहली बार था जब उस लड़की ने अपने बाप से कुछ मांगा था उसके बाप ने ख़ुशी ख़ुशी इजाज़त दे दी और घर में पर्दे का इंतेज़ाम करा दिया गया, वो परदे की आड़ से जो सवालात पूछती उसे मौलाना साहब जवाब दे देते, इसलाम की जानकारी हासिल करने के लिए उसने कुछ किताबें भी मंगवा ली थी, वो उसे बग़ौर पढ़ती रही आखिर एक दिन उसका ईमान जागा और दिल ही दिल में वो मुसलमान हो गयी, छिपकर नमाज़ें पढ़ती, रोज़े रखती, चुंकि पर्दा बहुत करती थी इसलिए हर किसी को उसके कमरे में जाने की इजाज़त नहीं थी, एक रात उसने ख्वाब देखा कि उसकी क़ज़ा का वक़्त आ गया है सुबह उठी तो चेहरा चौदहवीं रात के चांद की तरह चमक रहा था, इमानी नूर उसके चेहरे पर साफ़ नज़र आता था घर के किसी अफ़राद की नज़र उससे न हटती थी, उसे यक़ीन था कि रात का ख्वाब सच्चा है और अब उसे अपने माबूदे हक़ीक़ी से मिलना है ये सोचकर वो बहुत ज़्यादा खुश थी,*_

_*फिर उसने सोचा कि मैं मुसलमान हूं ये बात सिवाए मेरे तो कोई जानता ही नहीं लिहाज़ा गवाह बनाना चाहिए ये सोचकर उसने सारी बात मौलाना साहब को बता दी, उन्होंने कहा कि तुम्हारा ईमान लाना मुबारक हो मगर ये बात अगर तुम्हारे बाप को पता चल गयी तो तुम्हारी और मेरी दोनों की जान खतरे में आ जाएगी, लिहाज़ा बेहतरी इसी में है कि तुम अपना ईमान छिपाकर ही रखो, इस पर वो राज़ी हो गयी मगर मौलाना साहब से ये अहद ले लिया चुंकि सबकी नज़र में वो इसाई थी तो मरने के बाद उसे इसाईयों के क़ब्रिस्तान में ही दफनाया जाएगा तो उसकी लाश को वहां से निकाल कर मुसलमानों के क़ब्रिस्तान में दफन कर दिया जाए, मौलाना साहब ने वादा कर लिया कि वो ज़रूर ऐसा करेंगे, कुछ दिनों के बाद वो मुक़द्दस बन्दी इस दुनिया से रुखसत हो गयी, और जैसा कि होना था उसे उसके बाप ने इसाईयों के क़ब्रिस्तान में ही दफन करा दिया, मौलाना साहब भी गए और क़ब्र का निशान लगाकर वापस आ गए, अपने 3 दोस्तों को पूरा वाक़िया बताकर उन्हें भी साथ लेकर रात को फिर क़ब्रिस्तान पहुंचे और उस लड़की की क़ब्र खोदना शुरू की, ताज़ी क़ब्र थी सो ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी मगर ज्युं ही लाश को देखा तो सबके होश उड़ गए, वहां से लड़की की लाश गायब थी और उस क़ब्र में एक नवाब साहब की लाश पड़ी थी जिन्हें उन चारों में से एक ने पहचान लिया कि ये तो बारा-बंकी के फलां मिर्ज़ा साहब हैं,इन लोगों ने क़ब्र बंद की और घर वापस आ गए, रात किसी तरह गुज़री सुबह को चारों लखनऊ से बरा बांकी को रवाना हुए, जब मिर्ज़ा साहब के घर पहुंचे तो पता चला कि कल ही उनका इंतेक़ाल हुआ है, इन्होंने उनके बेटे से उनकी क़ब्र का निशान पूछा तो उसने ले जाकर दिखा दिया, ये निशान लगाकर वापस आ गए फिर रात को नवाब साहब की क़ब्र पर पहुंचे और उसे खोदना शुरू किया, जैसे ही लाश नज़र आई तो फिर से उनके पैरों के नीचे से जमीन खसक गई अब उस क़ब्र में शक्लो सूरत व हैबत से किसी अरबी की लाश पड़ी थी,*_

_*इन चारों पर गशी तारी हो गयी और सारे हिजाबात उठ गए लड़की की रूह हाज़िर हुई और बोली कि हैरान न होइये ये सब मेरे रब का करिश्मा है, आप तो जानते थे कि मैं मुसलमान हूं और मेरी हमेशा यही तमन्ना रही कि काश एक बार मुझे मेरे नबी की सरज़मीन को देखने का मौका मिल जाता, तो मेरे परवर दिग़ार ने मेरी वो आरज़ू युं पूरी फरमाई कि मेरी लाश को फ़रिश्ते उठा कर मदीने में दफन कर आये, जिसे आपने मेरी क़ब्र में पाया वो नवाब साहब बज़ाहिर तो मुसलमान थे मगर उनकी ज़िन्दगी के सारे मुआमलात इसाईओं की तरह ही हुआ करते थे तो फरिश्तों ने उन्हें मुसलमानों के क़ब्रिस्तान में न रहने दिया और उन्हें इसाईयों के क़ब्रिस्तान में पहुंचा दिया, और ये अरबी जिसकी लाश आप नवाब साहब की क़ब्र में देख रहे हैं तो थे तो ये अरबी मगर इन्हें हमेशा हिंदुस्तान से ही मुहब्बत रही इस लिए फरिश्तों ने इन्हें अरब में ना रहने दिया बल्कि इन्हें यहां पहुंचा दिया, मैं आपकी शुक्र गुज़ार हूं कि आपकी रहबरी में मैंने हक़ का रास्ता इख्तियार किया और ये कहकर वो सबकी आंखों से ओझल हो गयी*_

_*📕 लालाज़ार, सफह 49-61*_

_*ये है " मन तशबबहा बेक़ौमेही फ़हुवा मिन्हुम " अगर मुसलमान हैं तो अपनी चाल से, ढ़ाल से, लिबास से, सूरत से, सीरत से,इख़लाक़ से, अमल से हर तरह से मुसलमान नज़र आयें, वरना ईमान तो उस रेत की तरह है कि कब हाथ से निकल जायेगी और खबर भी न होगी, जो ईमान बग़ैर मेहनत करे हमें युंहि मिल गया है अगर हम उसे संभाल भी न सकें तो फिर हमसे बड़ा बदनसीब कौन होगा.*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


             _*दाढ़ी ना रखने का नुकसान*_
―――――――――――――――――――――

_*✒ सरकार आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा बरैलवी रदियल्लाहु अन्हू ने दाढ़ी के मसअले में जो आयात व अहादीस और नुसूसे अइम्मा पेश फरमाई उन में से जो वईदें, मज़म्मते और तहदीदें वारिद है उनका खुलासा यह है कि दाढ़ी मुंडाने वाले या कतरनें वालें अल्लाह व रसूलुल्लाह अलैहिस्सलाम के नाफरमान है,शैताने लईन के अहमक है, अल्लाह व उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम उससे बेज़ार है, हुज़ूरे पाक अलैहिस्सलाम को ऐसी सुरत देखने से कराहत आती हैं कि ऐसी सुरत यहुदीयों और हिन्दुओं की सुरत है और नसरानी वज़ा है और फिरंगियों से मुशाबेह हैं, ऐसे लोग रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के गिरोह से नही बल्कि नसारा, यहूदी व मजूस ब हुनूद के गिरोह से है, वाजिबुत्ताज़ीर है, शहरे बदर करने के क़ाबिल है, फितरत और खल्क़ुल्लाह को बदलने वाले है, जनाने मुखन्नस है, खुदा के अहद शिकन है, ज़लील व ख्वार है, घिनौने क़ाबिले नफरत है, मरदूदुश्शहादह है।*_

_*दाढ़ी मुंडाने वाले या कतरनें वालें पुरे इस्लाम में दाखिल न हुयें, हलाकत में है, मुस्तहिक़े बरबादी है, दीन में बेबहरा, आखिरत में बेनसीब है, अज़ाबे इलाही के मुंतज़िर है, ऐसे लोग अल्लाह तआला के सक़्त दुश्मन मबगूज़ है, सुब्हों-शाम अल्लाह कह्हार के गज़ब में है, क़यामत के दिन उनकी सुरते बिगाडी जायेंगी, ऐसे लोग अल्लाह व उसके रसूल अलैहिस्सलाम के मल्ऊन है, दुनिया व आखिरत में मल्ऊन है, अल्लाह और उसके फरिश्ते व बशर सबकी उन पर लानत है, फरिश्तों ने उनके लानती होने पर आमीन कही, ऐसों पर अल्लाह तबारक व तआला नज़रे रहमत न फरमायेगा, वह बहिश्त में न जायेंगें, अल्लाह तआला उन्हें जहन्नम में डालेगा।*_
_*(वल अयाज़ु बिल्लाही तआला)*_

_*📕 फतावा रज़वीया, जिल्द-09, सफा-136, 137*_

_*अल्लाह पाक मुसलमानों को अपने चेहरों को सुन्नते रसूल (दाढ़ी रखने) से आरास्ता करके  इश्क़े रसूल के दावे में खरे उतरने की तौफीक़ अता फरमाये (आमीन)*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Al Waziftul Karima 👇🏻👇🏻👇🏻 https://drive.google.com/file/d/1NeA-5FJcBIAjXdTqQB143zIWBbiNDy_e/view?usp=drivesdk 100 Waliye ke wazai...