Tuesday, September 25, 2018



                      _*जुआ खेलना*_
―――――――――――――――――――――

*_पहले तो जुए की कुछ खास किस्म ही थी मगर ज़माने के हिसाब से अब तो जुआ भी हाईटेक हो गया है अब कोई शेयर मार्किट में पैसा लगा रहा है तो कोई क्रिकेट फुटबाल और दूसरे खेलों में, याद रखें कि इस्लाम में अक्सर खेलों को वैसे ही लहू लअब कहा गया है यानि जायज़ नहीं और फिर उसमे पैसा लगा कर खेलना ये जुआ और नाजायज़ो हराम है, अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त क़ुरआन मुक़द्दस में कुछ युं तफसील बयान करता है_*

*_कंज़ुल ईमान - ऐ ईमान वालो जुआ और शराब और बुत और पांसे नापाक ही है शैतानी काम है तो उनसे बचते रहना कि तुम फलाह पाओ_*

_*📕 पारा 7, सूरह मायदा, आयत 90*_

*_हदीसे पाक में है हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं कि_*

*_हदीस - बेशक कुछ लोग नाहक माल खाते हैं पस क़यामत के दिन उनके लिए आग होगी_*

_*📕 मुसनद अहमद, जिल्द 6, सफह 410*_

*_हदीस - जो किसी से ये कहे कि आओ जुआ खेलें तो उसे चाहिये कि इसके कफ्फारे में सदक़ा करे_*

_*📕 बुखारी, जिल्द 2, सफह 721*_

*_सोचिये कि सिर्फ कहने पर सदक़ा करने की ताक़ीद आई है तो जो खेलेगा उस पर क्या हुक्म लगेगा, और सुनिये_*

*_हदीस - जिसने चौसर (पासा फेंकने का खेल) खेला तो गोया उसने अपने हाथ सुअर के गोश्त और खून में रंगा_*

_*📕 मुस्लिम, जिल्द 2, सफह 240*_

*_लूडो भी चौसर की ही तरह का एक खेल है सो वो भी उसी में दाखिल है अगर चे लूडो में पैसा भी ना लगाया जाये तब भी हराम है और शतरंज के बारे में आया है कि हज़रते इब्ने उमर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं_*

*_हदीस - शतरंज चौसर से भी ज़्यादा बुरा है और चौसर के बारे में हुक्मे शरह मौजूद है_*

_*📕 किताबुल कबायेर, सफह 146*_

*_और मेरे आलाहज़रत रज़ियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि_*

*_फतवा - ताश और शतरंज दोनों नाजायज़ हैं_*

_*📕 अहकामे शरीयत, हिस्सा 3, सफह 233*_

*_हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं कि_*

_*हदीस - जो किसी लहु लअब में मशगूल हो तो तुम उसे हरगिज़ सलाम ना करो*_

_*📕 कंज़ुल उम्माल, जिल्द 15, सफह 216*_

*_जो लोग हराम माल कमाते खाते हैं और उस पर बड़ा घमंड करते हैं तो ऐसे लोग हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम का ये फरमान सुन लें आप इरशाद फरमाते हैं कि_*

*_हदीस - हराम माल से पला बढ़ा जिस्म का ठिकाना जहन्नम है_*

_*📕 क्या आप जानते हैं, सफह 518*_

*_मौला तआला अपने हबीब सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम के सदक़े तमाम मुसलमानो को इन सब खबासत से महफूज़ो मामून रखे और सबका ईमान सलामत रखे-आमीन_*
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

No comments:

Post a Comment

Al Waziftul Karima 👇🏻👇🏻👇🏻 https://drive.google.com/file/d/1NeA-5FJcBIAjXdTqQB143zIWBbiNDy_e/view?usp=drivesdk 100 Waliye ke wazai...